लाइफस्टाइल

World Aids Day Quotes, Messages In Hindi: एड्स रोगियों का करो मान.. इन कोट्स से समाज में फैलाएं जागरूकता

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Dec 1, 2022, 06:01 AM IST

World Aids Day Quotes Messages, Status Download Here: आज यानी 1 दिसंबर 2022 को विश्वभर में एड्स दिवस मनाया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पहली बार एड्स दिवस 1987 को मनाया गया। इसके बाद प्रत्येक वर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। यहां देखें विश्व एड्स दिवस कोट्स और मैसेजेस।

Image

World Aids Day Quotes, Messages In Hindi: एड्स रोगियों का करो मान.. इन कोट्स से समाज में फैलाएं जागरूकता

World Aids Day Quotes Messages, Status Download Here: आज विश्वभर में एड्स दिवस मनाया जा (World Aids Day) रहा है। इसका उद्देश्य कम उम्र के लोगों के बीच इस भयावह वायरस के प्रति जागरूकता फैलाना है। बता दें एड्स का पहला मामला साल 1959 में अफ्रीका के कांगो शहर से आया था। कहा जाता है कि यह इंसान एचआईवी से संक्रमित पहला व्यक्ति था। वैज्ञानिकों की मानें तो यह वायरस चिंपैंजी से मनुष्य के शरीर में (World Aids Day Quotes) आया। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पहली बार एड्स दिवस 1987 में मनाया गया। इस दिन से प्रत्येक वर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज में इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना है तथा एड्स पीड़ित मरीजों का इस बीमारी को मात देने के लिए हौसला बढ़ाना (World Aids Day Messages) है। साथ ही इसके मिथकों से लोगों को जागरूक करना है।

इस बार विश्व एड्स दिवस की थी है Equalize, इसका अर्थ है समानता यानी समाज में असमानताओं को दूर कर एड्स को जड़ से खत्म करना है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज भी हर साल करीब 60 हजार लोग एड्स के चपेट में आते हैं। ऐसे में हमें आज भी इस बीमारी के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। यहां हम आपके लिए विश्व एड्स दिवस पर कोट्स लेकर आए हैं, जिसे अपनों को भेज आप उन्हें जागरूक कर सकते हैं।

World Aids Day Quotes Messages In Hindi

आओ मिलकर विश्व एड्स दिवस मनाएं,

लोगों में इस विषय के प्रति अलख जगाएं

World Aids Day 2022

World Aids Day Quotes

World Aids Day Quotes

एड्स एक है जानलेवा बीमारी,

इसको खत्म करना सबकी जिम्मेदारी

विश्व एड्स दिवस 2022

सुरक्षा से काम कीजिए,

सुरक्षित जीवन का आनंद लीजिए

विश्व एड्स दिवस 2022

एचआईवी को अपना सबसे बुरा दुश्मन बनने दो,

एड्स से लड़ो, अपना जीवन न खोएं, एचआईवी से दूर रहें

World AIDS Day 2022

एड्स रोगियों का करो मान,

इसके बचाव में चलाओ जागरूकता अभियान

World AIDS Day 2022

World Aids Day Quotes In Hindi

World Aids Day Quotes In Hindi

एचआईवी को अपना सबसे बुरा दुश्मन बनने दो,

एड्स से लड़ें, अपना जीवन न खोएं

विश्व एड्स दिवस 2022

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article