लाइफस्टाइल

World Aids Day 2022 Slogan, quotes: आओ मिलकर ये कसम खाएं..देखें विश्व एड्स दिवस के पॉपुलर स्लोगन

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Dec 1, 2022, 08:01 AM IST

World Aids Day 2022 Slogan, Wishes, Quotes, Messages,Poster, Images: हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। शैक्षणिक संस्थानों व सरकारी कार्यालयों में एड्स दिवस मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां हम आपके लिए विश्व एड्स दिवस पर स्लोगन लेकर आए हैं, जिसे आप अपने पोस्टर व बैनर पर लगा सकते हैं।

Image

World Aids Day 2022 Slogan, quotes: आओ मिलकर ये कसम खाएं..देखें विश्व एड्स दिवस के पॉपुलर स्लोगन

World Aids Day 2022 Slogan, Wishes, Quotes, Messages, Poster, Images: भेदभाव नहीं है उपचार, एड्स पीड़ितों को बांटे प्यार। प्रत्येक वर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस (World Aids Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना व एड्स से पीड़ितों को इसे मात देने के लिए हौसला बढ़ाना है। इसके लिए राज्य व केंद्र सरकार विशेष तरह का कार्यक्रम आयोजन (World Aids Day Slogan) करती है। यह बीमारी ह्यूमन इम्यून डिफिसिएंशी वायरस यानी एचआईवी से होती है।

बता दें यह वायरस शरीर में पहुंचते ही सबसे पहले श्वेत रक्त कोशिकाओं को नष्ट कर देता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता धीरे-धीरे कमजोर होती चली जाती है और व्यक्ति एक के बाद एक बीमारियों से ग्रस्त होता जाता है। एचआईवी का सबसे बड़ा कारण संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाना तथा उसके इलाज में प्रयोग किए गए इंजेक्शन व अन्य उपकरणों का प्रयोग करना है।

स्वास्थ्य विशेज्ञों की मानें तो इस भयावह बीमारी के लक्षण वायरस के शरीर में प्रवेश करने के कुछ समय बाद देखने को मिलते हैं। शुरुआत में संक्रमित व्यक्ति तेज बुखार, लगातार खांसी, शरीर में गांठ बनना, चकत्ते पड़ना व आदि लक्षण देखने को (World Aids Day Poster) मिलते हैं। यदि सही समय पर इसका इलाज ना करवाया जाए, तो यह अपना भयावह रूप धारण कर लेता है। यही कारण है कि राज्य व केंद्र सरकारों द्वारा लगातार एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम चलाए जाते हैं। यहां हम आपके लिए विश्व एड्स दिवस के स्लोगन लेकर आए हैं, जिसे लोगों को भेज आप जागरूकता व जानकारी फैला सकते हैं।

World Aids Day Slogan In Hindi

एड्स दिवस पर है नारा

एड्स मुक्त हो विश्व हमारा

World Aids Day 2022

World Aids Day Slogan

World Aids Day Slogan

खुद को शिक्षित और जागरूक बनाओ,

एड्स के बीमारी से पूरे परिवार को बचाओ।

विश्व एड्स दिवस 2022

आओ मिलकर ये कसम खाएं,

एड्स को हम सभी जड़ से मिटाएं।

विश्व एड्स दिवस 2022

अपने रिश्ते के प्रति रहे वफादार,

नहीं बनेंगे एड्स के भागीदार।

World Aids Day Poster

World Aids Day Poster

एड्स से बचाव का आसान विकल्प,

सुरक्षित यौन सम्बन्ध का संकल्प।

विश्व एड्स दिवस 2022

भ्रांतियां मिटा दो जमाने से,

एड्स नहीं फैलता है साथ खाने से।

World Aids Day 2022

आओ मिलकर विश्व एड्स दिवस मनाएं,

लोगो में इस विषय पर जागरूकता जगाएं।

World Aids Day

World Aids Day Slogan In Hindi

World Aids Day Slogan In Hindi

एड्स एक है जानलेवा बीमारी,

इसको खत्म करना सबकी जिम्मेदारी।

विश्व एड्स दिवस 2022

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article