धूल, मिट्टी, पॉल्यूशन का सीधा असर हमारी स्किन के साथ साथ बोलों पर भी पड़ता है। बाल उम्र से पहले सफेद होने लगते हैं। वहीं खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान का असर भी बालों पर देखने को मिलता है। ज्यादा मसालेदार खाने की वजह से बाल जल्दी सफेद हो जाते हैं। सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए ज्यादातर लोग बालों को कलर करते हैं, लेकिन ये बालों को बुरी तरह से डैमेज करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर आप बालों को नेचुरली काला बना सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे सस्ते बीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बालों को नेचुरली काला बना सकते हैं।
कलौंजी और नारियल तेल
हम यहां जिस बीज की बात कर रहे हैं उसका नाम कलौंजी है। कलौंजी का बीज बालों को नेचुरली काला बनाने में सहायक माना जाता है। इसके लिए आपको सिर्फ कलौंजी और नारियल तेल की जरूरत होगी। इसे तैयार करने के लिए कलौंजी को पीस लें। फिर इसमें नारियल तेल में मिलाकर धीमी आंच पर 5-10 मिनट गर्म करें। जब कलौंजी की खुशबू तेल से आने लगे तो गैस बंद करें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। थोड़ा गुनगुना होने के बाद इसे छानकर कांच की बोतल में भर के रख लें। हफ्ते में दो बार इस तेल का इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल करने से कुछ ही हफ्तों में आपके बाल नेचुरली काले हो जाएंगे।
कलौंजी और मेथी दाना का मास्क
ये हेयर मास्क तैयार करने के लिए सबसे पहले कलौंजी और मेथी दाना को रातभर के लिए भिगोकर रखें। फिर सुबह इसे पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को बालों पर अप्लाई करें। आधे घंटे के लिए इसे बालों पर लगा रहने दें। फिर हेयर वॉश कर लें।
कलौंजी और एलोवेरा का मास्क
बालों को नेचुरली काला बनाने के लिए आप कलौंजी और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कलौंजी को पीसकर एलोवेरा जेल में मिलाएं। फिर इसे बालों पर अप्लाई करें। इससे भी बाल आसानी से काले हो जाएंगे।
