लाइफस्टाइल

सफेद बाल भी हो जाएंगे काले, बस अपनी डाइट में शामिल कर लें ये चीजें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 11, 2025, 12:08 PM IST

आजकल ज्यादातर लोग सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं। इसकी असल वजह है गलत खान पान और पेट की गर्मी। लेकिन क्या आपको मालूम है कि डाइट में कुछ चीजें शामिल कर बालों को नेचुरली काला और चमकदार बनाया जा सकता है।

Image

बालों को नेचुरली काला बनाने के टिप्स (Image: istock)

काले, घने और चमकदार बाल हर महिला की ख्वाहिश होती है। ये न केवल आपकी सुंदरता को बढ़ाते हैं बल्कि ओवरऑल पर्सनालिटी पर भी असर डालते हैं। लेकिन खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान का असर बालों पर देखने को मिलता है। बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगते हैं। ऐसे में डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल कर आप अपने बालों को काला और चमकदार बना सकते हैं। यहां हम कुछ हेल्दी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सेवन करने से सफेद बाल काले हो जाते हैं।

पालक

इसमें आयरन, विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये बालों को चमकदार और काला बनाने में भी सहायक है।

नट्स और बीज

बादाम, अखरोट, फ्लैक्स सीड्स और चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन E होते हैं। ये बालों को चमकदार बनाते हैं।

गाजर

इसमें विटामिन ए होता है जो बालों की जड़ों में नेचुरल तेल को बनाने में मदद करता है, जिससे बाल चमकदार और काले रहते हैं।

अवोकाडो

इसमें विटामिन E, बायोटिन, और ज़रूरी फैटी एसिड होते हैं जो बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं।

दूध और दही

डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध और दही में विटामिन बी 12 और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। यह न केवल बालों को काला बनाए रखता है बल्कि उनकी मजबूती और चमक भी बढ़ाता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article