What's In My Bag: बोल्ड एंड ब्यूटीफुल स्टाइल फ्लॉन्ट करने में दीपिका पादुकोण वाकई किसी से कहीं पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड की नई मम्मी बनीं दीपिका अक्सर ही अपने लुक के साथ साथ क्लासी तो सुपर एक्सपेंसिव हैंडबैग्स के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। दीपिका के पास क्लच तो बड़े-छोटे हैंडबैग्स का बहुत ही शानदार कलेक्शन है। हालांकि क्या आप जानते हैं कि, दीपिका के बैग में आखिर होता क्या है। ऐसी कौन कौन सी चीजें हैं, जो दीपिका हमेशा ही अपने बैग में कैरी करती हैं। यहां देखें दुआ की मम्मी के बैग की चीजों की पूरी लिस्ट।
Things Deepika Padukone Carries in Her Handbag
दीपिका के मुताबिक उनके बैग्स में उनका पूरा घर समाया होता है। देश दुनिया में ट्रेवल करते वक्त दीपिका अपने साथ अपनी पसंद और जरूरत वाली ये चीजें जरुर रखती हैं। यहां देखें दीपिका की What's In My Bag लिस्ट, जिसको पढ़ गर्ल्स भी फॉलो कर सकती हैं -
परिवार की फोटो
दीपिका के बैग में हमेशा ही घर, परिवार, दोस्त, बच्ची तो पेट्स की तस्वीर होती है। जिसे देख वे हमेशा अपने अपनों के करीब रहती हैं और उनका ज़मीन से जुड़ाव बना रहता है।
फोन स्टेंड
चलते फिरने मीटिंग करने के लिए दीपिका के बैग में बढ़िया सा फोन स्टेंड होता ही है।
अडैप्टर
दीपिका के बैग में हमेशा ऐसा खास फोन चार्जिंग का अडैप्टर रहता है, जो हर देश में चल जाए। क्योंकि भारत और विदेश के चार्जिंग पाइंट्स में बहुत अंतर होता है।
फेस मिस्ट
स्किन को हाइड्रेटेड और ग्लोइंग रखने के लिए दीपिका हमेशा अपने बैग में फेस मिस्ट रखती हैं। वहीं अपनी थकान छिपाने के लिए हमेशा सनग्लासेस भी रखती हैं।
एयरलाइन कार्ड्स
दीपिका के बैग में क्रेडिट कार्ड से ज्यादा जरूरी उनके एयरलाइन कार्ड्स होते हैं।
इसी के साथ साथ दीपिका के बैग में बाल बांधने के लिए रबर बैंड, परफ्यूम, माउथ फ्रेशनर, दवाई, दाग साफ करने वाला पेन, सेफ्टी पिन, बैंड एड, सिलाई की किट, नोटबुक जरूर ही कैरी करती हैं।
