लाइफस्टाइल

Summer Skin Care Tips: सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 5 देसी चीज, सुबह एकदम फ्रेश निखरी दिखेगी स्किन तो लोग पूछेंगे सीक्रेट

Summer Skin Care Tips: गर्मियों में तेज धूप और धूल चेहरे की चमक छीन लेती है। ऐसे में आपको कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर चेहरे पर नैचुरल ग्लो वापस लेकर आना चाहिए। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत भी नहीं है, बस यहां दी गई चीजों को सोने से पहले चेहरे पर लगाना है।

Image

apply these 5 things on face for glowing skin during summer

Summer Skin Care Tips: आपके चांद से चेहरे का धूप-धूल और डिहाइड्रेशन से नूर गायब ही हो जाता है। स्किन अपना प्राकृतिक ग्लो खो देती है और पिंपल, दाग-धब्बे जैसी परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे में त्वचा को स्वस्थ, चमकदार और मॉइश्चराइज्ड रखने के लिए रात की स्किन केयर रूटीन बहुत जरूरी हो जाता है। इसके लिए आपको किसी पार्लर में जाने की जरूरत नहीं है। ये आप सोने से पहले खुद ही घर पर कर सकते हैं। यहां पर हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाना है। यकीनन आपको इससे फायदा दिखेगा और आपकी स्किन भी आपकी शुक्रगुजार होगी।

एलोवेरा जेल

चेहरे पर चमक पाने के लिए आपको रोज रात में चेहरे पर अच्छी तरह एलोवेरा जेल लगाना है। ये चेहरे को ठंडक पहुेचाता है और त्वचा को गहराई से नमी देता है।

गुलाब जल

सिर्फ एलोवेरा जेल ही नहीं गुलाब जल को भी स्प्रे या कॉटन से पूरे चेहरे पर लगाना है। ये आपकी त्वचा को हाइड्रेट और तरोताजा रखता है।

हल्का मॉइस्चराइजर

अब इन दो स्टेप के बाद आपको एक अच्छा सा मॉइस्चराइजर चेहरे पर लगाना है, जिससे त्वचा मुलायम रहेगी।

विटामिन ई ऑयल

चेहरे पर कुछ विटामिन ई ऑयल की बूंदों से हल्के हाथों से मालिश करें। ये त्वचा को रिपेयर कर ग्लो बढ़ाता है।

मुल्तानी मिट्टी का लेप

ये तो सबसे खास स्टेप है, जिसे आपको हफ्ते में 2 बार लगाना है। चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का पतला लेप लगाएं और सूखने से पहले धो लें। ये आपको बेड पर आने से पहले ही कर लेना है। ये आपके चेहरे से गंदगी हटा देगा।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article