बालों की सही देखरेख करने के लिए इनकी ऑयलिंग करना बेहद जरूरी है। तेल लगाने से बालों को जरूरी पोषण मिलता है। नियमित रूप से बालों में तेल लगाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। बालों में तेल लगाने से हेयरफॉल की समस्या से छुटकारा मिलता है और साथ ही काले और घने होते हैं। ऑयलिंग करने से बालों की चमक बढ़ती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि तेल लगाने का सही समय क्या है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि तेल किस समय लगाना चाहिए और किस तरह लगाना चाहिए।
तेल लगाने का सही समय
हेयर ऑयलिंग से बालों को पोषण मिलता है और रूखापन भी दूर होता है। ऐसे में ऑयलिंग करना बेहद जरूरी है। इस बात का जिक्र आयुर्वेद में भी किया जा रहा है। ऑयलिंग से बाल सॉफ्ट और हेल्दी बनते हैं। बालों में तेल लगाने का सबसे सही समय रात का माना जाता है। रात को सोने से पहले तेल लगाने बालों की नमी दूर होती है और आपके बाल हेल्थी होते हैं। ऐसे में रात को सोने से पहले तेल जरूर लगाएं।
तेल लगाने का सही तरीका
तेल को गर्म करके लगाएं
बालों पर गर्म तेल लागने से काफी फायदा मिलता है। तेल को गर्म करने से इसके पोषक तत्व की क्षमता बढ़ जाती है और ये आसानी से जड़ों तक पहुंच जाते हैं।
बालों की चंपी
गर्म तेल से बालों की धीरे-धीरे चंपी करने से बाल मजबूत होते हैं। इससे बालों का ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और पोषण मिलता है।
बालों को ढकें
ऑयलिंग के बाद बालों को किसी कॉटन कपड़े से ढकना ना भूलें। ऐसा करने से बालों की जड़ों तक तेल अच्छी तरह पहुंच जाता है। तेल को बालों पर कम से कम 1 घंटे के लिए लगाए रखें।
