लाइफस्टाइल

Sushmita Sen Birthday Wishes: सोशल मीडिया पर खास अंदाज में करें सुष्मिता सेन को बर्थडे विश, यहां से जानिए आइडिया

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 19, 2022, 07:21 AM IST

Sushmita Sen Bachchan Birthday Wishes: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन 19 नवंबर को अपना बर्थडे मना रही हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स उन्हें लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं। यदि आप भी सुष्मिता सेन को बधाई देना चाहते हैं तो आप यहां से विशेज के आइडियाज ले सकते हैं।

Image

Sushmita Sen Birthday Wishes: सोशल मीडिया पर खास अंदाज में करें सुष्मिता सेन को बर्थडे विश, यहां से जानिए आइडिया

Sushmita Sen Birthday Wishes: विश्व सुंदरी, बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन 19 नवंबर को अपना बर्थडे (Sushmita Sen Birthday) मना रही हैं। साल 1975 में 19 नवंबर को हैदराबाद में उनका जन्म हुआ था। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद सुष्मिता सेन के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए थे। साल 1997 में महेश भट्ट की फिल्म दस्तक से सुष्मिता सेन ने अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। इस फिल्म के दौरान एक बार महेश भट्ट ने सुष्मिता सेन की जबरदस्त बेइज्जती की थी।

सुष्मिता सेन पिछले 25 साल से फैंस के दिलों में राज कर रही हैं। बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने बीते दिनों स्क्रीन पर जबरदस्त कमबैक किया। जब वह पर्दे से दूर हो गईं तो ओटीटी की राह चुनकर फैंस के दिलों में छा गईं। 2010 के बाद साल 2020 में उन्होंने डिज्नी + हॉटस्टार की वेब सीरिज ‘आर्या’ के साथ कमबैक किया। इन दिनों वह अपनी फिल्म ताली को लेकर चर्चा में हैं।

सुष्मिता सेन को उनके जन्मदिन पर हजारों फैंस अलग अलग तरह से बधाई देते हैं। यदि आप भी सुष्मिता सेन के फैन हैं और उन्हें बधाई देने का तरीका समझ नहीं आ रहा तो हम आपकी परेशानी दूर कर देते हैं। हां पर दी गई कुछ विशेज, शायरियों के जरिए आप भी उन्हें बर्थडे विश कर सकते हैं।

Sushmita Sen Birthday Wishes

जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं विश्व सुंदरी सुष्मिता सेन।

विश्व सुंदरी और बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हैप्पी बर्थडे सुष्मिता सेन।

खूबसूरती की मिसाल सुष्मिता सेन को जन्मदिन की ढेरों बधाई।

पर्दे की आर्या सुष्मिता सेन को जन्मदिन मुबारक।

ये दिन आपके लिए बड़ा दिन है,

मैं आशा करता हूं इस दिन को आप भरपूर खुशियों से मनाएं।

- Happy Birthday Sushmita Sen

खुशियां आपके ज़िंदगी में बेहिसाब हो,

आज का हर एक पल ख़ास हो।

- Happy Birthday Sushmita Sen

कोशिश करो ऐसा की हर सपना साकार हो,

ईश्वर करें की दुनियां में बस आपके ही नाम का शोर हो।

- Happy Birthday Sushmita Sen

इस जन्म दिवस के मौके पर आपको उम्मीद जैसी ऊर्जा मिले,

जिससे आप अपने जिंदगी के अंधेरे हिस्से को रौशन कर सकें।

जन्मदिन की शुभकामनाएं

Happy Birthday Sushmita Sen. Wishing you a happy and healthy life always. Stay Blessed.

Happy Birthday The most beautiful women on planet Sushmita Sen. Stay blessed forever.

Wishing you immense success and happiness of the World.

You Smile. We Smile.

If you are Happy in anything, We are happy for you.

Praying for your good health.

We respect you, we admire your hardships, your selfless work.

No other like you will be there.

Happy Birthday Sushmita Sen

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article