सुबह ऑफिस, कॉलेज या किसी खास जगह जाने से पहले अक्सर लोग अलमारी खोलकर काफी देर तक यही सोचते रहते हैं कि आज क्या पहनें। मजेदार बात यह है कि अलमारी कपड़ों से भरी होती है, फिर भी मनपसंद ड्रेस नहीं मिलती। यही परेशानी दूर करने के लिए आजकल Capsule Wardrobe का ट्रेंड तेजी से पॉपुलर हो रहा है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - 43 एकड़ के खेतों में Dhoni उगाते हैं ये खास फल-सब्जियां, आप भी ऐसे खरीद सकते हैं
इसमें ढेर सारे कपड़े खरीदने की बजाय ऐसे 25 से 30 कपड़े चुने जाते हैं, जिन्हें अलग-अलग तरीके से पहनकर कई नए लुक तैयार किए जा सकते हैं। इससे न सिर्फ समय बचता है, बल्कि फिजूल खर्च भी कम होता है। दुनिया भर में कई लोग इस आसान फैशन तरीके को अपना रहे हैं क्योंकि यह स्टाइल, सुविधा और समझदारी का अच्छा मेल माना जाता है। अगर आप भी हर सीजन नई शॉपिंग से बचना चाहते हैं, तो कैप्सूल वॉर्डरोब आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
आखिर क्या होता है Capsule Wardrobe?
कैप्सूल वॉर्डरोब का मतलब है ऐसे सीमित कपड़ों का कलेक्शन, जो एक-दूसरे के साथ आसानी से मैच हो जाएं। इसमें आमतौर पर शर्ट, टी-शर्ट, जींस, ट्राउजर, कुर्ती, जैकेट और कुछ जरूरी कपड़े शामिल किए जाते हैं। हर कपड़ा ऐसा चुना जाता है जिसे कई बार और अलग-अलग तरीकों से पहना जा सके।

What is Capsule Wardrobe
सिर्फ 30 कपड़ों से कैसे चलता है पूरा साल?
लोग ऐसे रंग और डिजाइन चुनते हैं जो लगभग हर मौके पर अच्छे लगें। जैसे सफेद, काला, नीला, ग्रे या बेज जैसे रंग आसानी से दूसरे कपड़ों के साथ मेल खाते हैं। एक ही शर्ट को अलग पैंट, जैकेट या दुपट्टे के साथ पहनने पर नया लुक मिल जाता है। इसी वजह से कम कपड़ों में भी कई तरह की ड्रेस तैयार हो जाती हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - ना लाल, ना गोल्ड... अंशुला कपूर ने चुना ऐसा ब्राइडल लहंगा
अपनी वॉर्डरोब को बनाएं स्मार्ट
इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी अलमारी देख रोज पहनने वाले कपड़ों को अलग कर लेना है। साथ ही वो जो कई कपड़ों के साथ मैच हो सकें। शुरुआत में 25 से 30 जरूरी कपड़ों का छोटा कलेक्शन बनाएं। जरूरत के हिसाब से मौसम बदलने पर कुछ कपड़े बदले जा सकते हैं। कम कपड़ों का मतलब कम स्टाइल नहीं होता। सही चुनाव और थोड़ी समझदारी से आप पूरे साल अलग-अलग लुक बना सकते हैं। यही वजह है कि कैप्सूल वॉर्डरोब आज सिर्फ एक फैशन ट्रेंड नहीं, बल्कि स्मार्ट फैशन का हिस्सा है।

Capsule wardrobe kya hai
2026 में कैप्सूल अलमारी कैसे बनाएं?
2026 में कैप्सूल अलमारी बनाने के लिए आपको न्यूट्रल रंग जैसे सफेद, काला, नेवी, बेज और ग्रे चुनना है। ताकि सभी कपड़े आसानी से एक-दूसरे के साथ मैच हो सकें। अच्छी क्वालिटी के 25–30 कपड़े, एक-दो जैकेट, आरामदायक फुटवियर और सीमित एक्सेसरीज रखें। 2026 के फैशन ट्रेंड्स में सस्टेनेबल और आरामदायक कपड़ों पर सबसे ज्यादा जोर है। न्यूट्रल रंग, ओवरसाइज़्ड ब्लेज़र, वाइड-लेग पैंट, को-ऑर्ड सेट, मिनिमल जूलरी और अपसाइक्लिंग जैसे ट्रेंड तेजी से पॉुपलर हो रहे हैं।
