लाइफस्टाइल

ना लाल, ना गोल्ड... अंशुला कपूर ने चुना ऐसा ब्राइडल लहंगा, जिसकी शाही खूबसूरती पर टिक गई हर किसी की नजर

अंशुला कपूर की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, ट्रेडिशनल ब्राइडल लहंगे में अंशुला बेशक ही बहुत सुंदर नजर आईं। देखें अंशुला के ब्राइडल लहंगा लुक की सारी डिटेल्स यहां, लेटेस्ट लहंगा ब्लाउज डिजाइन, दुल्हन का लहंगा फोटो।

Image

Anshula Kapoor Wedding Lehenga

शादी के दिन हर दुल्हन चाहती है कि उसका लुक खूबसूरत होने के साथ हमेशा याद रखा जाए। सामने आई तस्वीरों में अंशुला कपूर का ब्राइडल अंदाज भी कुछ ऐसा ही नजर आता है। उन्होंने ऐसा लहंगा चुना, जिसमें भारी कढ़ाई और शाही डिजाइन होने के बावजूद ओवरड्रेस्ड महसूस नहीं होता। पूरे लुक में रंगों का बैलेंस, पारंपरिक गहनों की चमक और चेहरे की नैचुरल मुस्कान सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है। तस्वीरों में कपूर खानदान के जमाई बने रोहन ठक्कर संग उनकी केमिस्ट्री भी बेहद प्यारी दिख रही है। अंशुला का ब्राइडल लुक उन लड़कियों के लिए अच्छा इंस्पिरेशन हो सकता है, जो ट्रेडिशनल स्टाइल के साथ क्लासी और टाइमलेस फैशन पसंद करती हैं।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - पायल पहनकर दूल्हा बनें Aamir Khan

अंशुला कपूर का ब्राइडल लहंगा

तस्वीरों में अंशुला कपूर ने पीच और पिंक टोन का खूबसूरत ब्राइडल लहंगा पहना हुआ नजर आता है। पूरे लहंगे पर गोल्डन धागों, जरदोजी और बारीक कढ़ाई का काम दिखाई देता है, जिससे आउटफिट को रॉयल फिनिश मिलती है। बॉर्डर पर की गई हैवी एम्ब्रॉयडरी लहंगे की खूबसूरती को और बढ़ाती है।

ब्लाउज और दुपट्टे का शानदार मेल

लहंगे के साथ मैचिंग ब्लाउज और हल्के गुलाबी रंग का लंबा दुपट्टा पूरे लुक को बैलेंस करता दिखता है। दुपट्टे की सॉफ्ट ड्रेपिंग की वजह से आउटफिट भारी होने के बावजूद काफी ग्रेसफुल नजर आता है।

जूलरी ने बढ़ाई रॉयल फील

अंशुला ने अपने लुक को हैवी लेकिन संतुलित जूलरी से पूरा किया। बड़े चोकर नेकलेस, लंबे हार, मांगटीका, झुमके, चूड़ियां और कलीरे पूरे ब्राइडल लुक को पारंपरिक टच देते हैं। सफेद और गुलाबी फूलों की वरमाला भी उनके आउटफिट के रंगों के साथ अच्छी तरह मेल खाती दिखती है।

मेकअप रखा बेहद नैचुरल

उनका मेकअप बहुत ज्यादा ग्लैमरस नहीं बल्कि सॉफ्ट और नैचुरल नजर आता है। न्यूड टोन मेकअप, हल्की आई मेकअप और साफ-सुथरा हेयर बन उनके चेहरे की मुस्कान को और उभारता है। यही वजह है कि पूरा ध्यान उनके एक्सप्रेशन और ब्राइडल लुक पर बना रहता है।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - अंशुला कपूर की मेहंदी की तस्वीरें

दूल्हे के आउटफिट से बना परफेक्ट मैच

दूल्हे ने ऑफ-व्हाइट शेरवानी, क्रीम साफा और हल्के रंग का स्टोल पहना है। दोनों के आउटफिट के रंग एक-दूसरे के साथ अच्छी तरह मेल खाते हैं, जिससे तस्वीरों में एक खूबसूरत और क्लासी वेडिंग थीम दिखाई देती है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article