Wedding Wishes For Friends: जब अपना जिगरी यार ब्याह रचाए, तो दिल एकदम गदगद हो जात है। बचपन की शरारतें, जवानी के किस्से सब आंखों के सामने घूम जात हैं। अब वो अपनी नयी जिंदगी की शुरुआत कर रहा है, तो बस ऊपरवाले से दुआ है कि उसका घर हमेशा हँसी-खुशी से भरा रहे। उसका जोड़ीदार उसके हर सुख-दुख में साथ निभाए। दोस्त की शादी में मजे करना तो है ही लेकिन उसे इस नई शुरुआत की बधाई भी तो देनी चाहिए। अगर आप अपने किसी दोस्त को शादी की बधाईयां देना चाहते हैं तो यहां से शुभकामना संदेश देख सकते हैं। इससे आपको काफी मदद मिल जाएगी।
Wedding Wishes Shayari For Newly Wed Couple
1) आपकी जोड़ी हमेशा सलामत रहे,
प्यार में हर दिन एक नई मिठास रहे।
शादी की ढेरों शुभकामनाएं!
2) सात फेरों से बंधा आपका यह पवित्र रिश्ता,
हमेशा प्यार, समझ और हँसी से भरा रहे।
शादी की ढेर सारी बधाइयाँ!
3) जिंदगी का नया सफर शुरू हुआ है,
खुशियाँ आपके हर कदम पे हों।
दुआ है, आपका रिश्ता यूँ ही हमेशा मजबूत हो।
Happy Married Life Wishes To Friend
4) आप दोनों की जोड़ी रब ने बनाई है,
साथ में हँसी-खुशी की दुनिया सजाई है।
शादी की हार्दिक बधाई!
5) नया जीवन, नया विश्वास,
नई शुरुआत हो खास।
शादी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
6) दो दिलों का मिलन एक पवित्र बंधन है,
आपकी जिंदगी हमेशा प्रेम से भरी रहे।
Happy Married Life!
Happy Wedding Messages For Best Friend
7) ईश्वर करे आपका रिश्ता ऐसे ही फूले-फले,
हर मुश्किल में आप दोनों एक-दूजे का साथ दें।
8) आपकी जिंदगी में हमेशा खुशियाँ मुस्कराए,
आप दोनों का साथ यूँ ही बना रहे।
शुभ विवाह की शुभकामनाएं!
9) जैसे तू हमेशा मेरी जिंदगी की हँसी और ताकत रहा है,
अब किसी और की दुनिया भी तेरी मुस्कान से रोशन हो।
तेरी शादी का हर दिन खुशियों से भरा हो, और हर पल प्यार से।
शादी की ढेरों शुभकामनाएं मेरे यार!"
10) आप दोनों को एक नई ज़िन्दगी की शुरुआत पर,
ढेरों प्यार, दुआएं और मंगलकामनाएं।
