लाइफस्टाइल

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को बनाना चाहते हैं मजबूत और बेहतर, भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना टूट सकता है रिश्ता

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 18, 2023, 05:04 PM IST

हमलोग कई बार ये सोचते हैं कि दूर रहकर रिश्ता निभाना काफी मुश्किल होता है, लेकिन कई बार नजदीक रहकर भी रिश्ते को निभा पाना काफी मुश्किल होता है। नजदीक रहकर भी रिश्ते आसानी से टूट जाते हैं।

Image

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को ऐसे बनाएं मजबूत और बेहतर (Source:istock)

Relationship Tips: हमलोग कई बार ये सोचते हैं कि दूर रहकर रिश्ता निभाना काफी मुश्किल होता है, लेकिन कई बार नजदीक रहकर भी रिश्ते को निभा पाना काफी मुश्किल होता है। नजदीक रहकर भी रिश्ते आसानी से टूट जाते हैं। ऐसे में अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं और रिश्ते को मजबूत और बेहतर बनाना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होगी। अगर आप छोटी छोटी बातों को अपने रिश्ते से दूर रखेंगे तो आप अपने रिश्ते को मजबूत और बेहतर बना सकेंगे। ऐसे में आज हम आपको लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कौन कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

लॉन्‍ग डिस्‍टेंस रिलेशनशिप में कभी ना करें ये गलतियां

शक करना

किसी भी रिश्ते की नीव भरोसे पर टिकी होती है। लेकिन अगर आप अपने पार्टनर पर बार बार शक करेंगे तो इससे एक दूसरे पर से भरोसा उठ जाएगा और रिश्ता टूट जाएगा।

असुरक्षा की भावना

अगर आपको रिश्ता टूटने का डर रहता है या फिर आपको इस बात का डर सता रहा है कि आपका पार्टनर किसी और रिश्ते में चला जाएगा तो ये आपके रिश्ते को कमजोर कर सकता है। ऐसी भावनाओं को रिश्ते में आने से रोकें।

झूठ बोलना

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में कभी भी अपने पार्टनर से झूठ ना बोलें। झूठ बोलकर आप आसानी से रिश्ते को नहीं निभा सकते हैं। क्योंकि जिस दिन भी आपके पार्टनर को झूठ का पता चलेगा रिश्ता बिखर जाएगा।

कुछ ज्‍यादा उम्‍मीदें रखना

रिलेशनशिप में जरूरत से ज्यादा उम्मीदें करना भी नुकसान पहुंचा सतका है। इसलिए रिलेशनशिप में प्रैक्टिकल रहें और ज्यादा उम्‍मीदें ना रखें।

तुलना करना

अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो कभी भी अपने पार्टनर की तुलना अपनी एक्स से ना करें। इससे आपके पार्टनर के दिल को ठेस पहुंच सकता है और रिश्ता टूट सकता है।

रितु राज
Ritu raj author

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां... और देखें

End of Article