World Photography Day 2025: अगर आप जानना चाहते हैं कि 19 अगस्त को क्या खास है तो इस दिन विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। ये वो दिन है जब पलों को सहेजने की कला का विशिष्ट सम्मान होता है। दिन उन सभी कलाकारों और शौक़ीन लोगों को समर्पित है, जो कैमरे के ज़रिए जीवन के खास पलों को कैद करते हैं। वर्ल्ड फोटोग्राफी डे 2025 की थीम है मेरी बेस्ट तस्वीर यानी माय बेस्ट फोटो जो कि दर्शाती है कि तस्वीरें केवल छवियां नहीं होतीं, वे भावनाएं, यादें और कहानियां होती हैं, जो खुद में समय को थामे होती हैं।
World Photography Day Hindi Quotes | फोटोग्राफी पर उद्धरण
- तस्वीरें वक्त को नहीं बदलतीं, लेकिन वक्त को हमेशा के लिए थाम लेती हैं।
- एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है।
- फोटोग्राफी वो कला है, जो पलों को हमेशा के लिए संजो लेती है।
- हर तस्वीर एक कहानी कहती है।
- फोटोग्राफी एक शौक ही नहीं, समय को रोकने की जादुई शक्ति है।
- कैमरा सिर्फ तस्वीर नहीं खींचता, यह दिल की भावनाओं को कैद करता है।
World Photography Day English Quotes
- Photography is the story I fail to put into words. – Destin Sparks
- When words become unclear, I shall focus with photographs. – Ansel Adams
- Every picture tells a story; let yours be unforgettable.
- A photograph is the pause button of life.
- A picture is worth a thousand words, but the emotions behind it are priceless.
विश्व फोटोग्राफी दिवस 2025 कैसे मना सकते हैं
इस दिन को खास बनाने के लिए अपनी कोई अच्छी या मजेदार फोटो #WorldPhotographyDay सोशल मीडिया पर शेयर करें। पुरानी फोटो भी शेयर कर सकते हैं। फ्रेंड्स के साथ पुरानी फोटोज का कॉलाज बनाएं। बहन भाई को बचपन की फोटोज में टैग करके भी शेयर कर सकते हैं।
दिन के किसी सुंदर नजारे की फोटो लें। रोज के आने जाने की कोई फोटो लेकर अपने पास स्टोर कर लें। वर्कशॉप या प्रदर्शनी का हिस्सा भी बन सकते हैं।
