लाइफस्टाइल

Valmiki Jayanti 2023 wishes: वाल्मीकि ने ज्ञान की गंगा बहाई.. गुरुवर वाल्मीकि जी की जयंती पर अपनों को भेजें हैप्पी वाल्मीकि जयंती विशेज, कोट्स, मेसेज

Valmiki Jayanti Images (वाल्मीकि जयंती विशेज): महाकाव्य रामायण की रचना करने वाले रचयिता ऋषि वाल्मीकि की जयंती के इस सुगम अवसर पर आप भी अपने अपनों को इस खास दिन की शानदार अंदाज में बधाई दे सकते हैं। देखें हैप्पी वाल्मीकि जयंती 2023 विशेज, कोट्स, मेसेज जिन्हें आप अपने परिजनों के फोन पर भेज उन्हें राम नाम का स्मरण करवा सकते हैं।

Image

Valmiki jayanti image happy valmiki jayanti wishes messages status video download valmiki jayanti wishes in hindi

Valmiki Jayanti 2023 Wishes in hindi: रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी को सनातन धर्म का पहला महाकवि माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन मास यानि की शरद पूर्णिमा की तिथि पर वाल्मीकि जयंती बड़ी ही धूम-धाम से मनाई जाती है। महाकवी वाल्मीकि की जन्म जयंती इस साल 28 अक्टूबर को मनाई जा रही है। वैसे तो महर्षि वाल्मीकि पहले रत्नाकार नाम के एक डाकू हुआ करते थे, लेकिन नारद मुनि के कुछ शब्दों ने उनके जीवन पर ऐसा प्रभाव किया कि उन्होंने अपने जीवन की काया पलट कर दी। लूट पाट छोड़ महर्षि ने धर्म का साथ चुना था और श्रीराम की भक्ती में लीन होकर ब्रह्मा जी को भी प्रसन्न किया। अयोध्या छोड़ने के बाद माता सीता ने इन्हीं के आश्रम में अपने पुत्रों को जन्म दिया था। यहां देखें हिंदी में वाल्मीकि जी की जयंती पर अपनों को भेजने के लिए शानदार विशेज, कोट्स, मेसेज।

Valmiki Jayanti Images, Wishes, messages in Hindi

1. महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिख, मानवता पर किया उपकार है..

इसलिए वाल्मीकि जी की जयंती पर उनको हमारा सादर नमस्कार है...

2. महर्षि वाल्मीकि सुनाए कथा भगवान की

कथा महापुराण रामायण की

सीता-राम, लक्ष्मण और हनुमान की

जय वाल्मीकि समाज की

जय महर्षि वाल्मीकि जी की

3. ज्ञान की खान है महर्षि वाल्मीकि

इंसान को बनाते इंसान है महर्षि वाल्मीकि

सत्य का नाम हैं महर्षि वाल्मीकि

सबसे महान है महर्षि वाल्मीकि

महर्षि वाल्मीकि की बधाई

Valmiki Jayanti Wishes in Hindi

4. जय वाल्मीकि प्रभु जय वाल्मीकि

आदि‍ वाल्मीकि नमो नम: ब्रह्म वाल्मीकि नमो नम:

5. रामायण को जिसने रच डाला

जो संस्कृत का कवि है महान

ऐसे हमारे पूज्य गुरूवर वाल्मीकि जी

के चरणों में शत-शत प्रणाम

6. गुरु हम सभी को देते हैं ज्ञान

गुरु होते हैं सबसे महान।

वाल्मीकी जयंती के शुभ मौके पर

आओ अपने गुरु को करें प्रणाम।

Happy Valmiki jayanti 2023 images

7. आपको ज्ञान मिले ऋषि वाल्मीकि से,

धन-दौलत-वैभव मिले मां लक्ष्मी से,

शक्ति मिले आदि शक्ति मां दुर्गा से,

सुख-शांति और उन्नति मिले प्रभु श्री राम से।

8. गुरु का दिया ज्ञान जीवन रुपी नाव को पार लगाता है,

सत्य का ज्ञान देकर सुखमय जीवन जीना सिखाता है।

9. गुरूवर वाल्मीकि ने ज्ञान की गंगा बहाई है,

क्या आपने उसमें डुबकी लगाई है।

10. आप सभी को महर्षि वाल्मीकि जी की जन्म जयंती की हार्दिक बधाई..

अवश्य ही वाल्मीकि जयंती के इस पावन अवसर पर आप अपने अपनों को ये विशेज, कोट्स, मेसेजेज भेज उनपर भगवान श्री राम, ब्रह्मा जी और वाल्मीकि जी का आशीर्वाद अंकित कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article