Valentine Week 2024: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लो करे। इसके लिए लड़कियां तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लड़कियां खासकर तब स्किन की खास देखभाल करती हैं जब किसी फंक्शन में जाना हो या फिर कोई त्योहार नजदीक हो। इस वक्त वैलेंटाइन डे नजदीक है और अभी से ही लड़कियां स्किन की खास देखभाल में लग गई होंगी। हर कोई ये चाहता है कि अपने पार्टनर के सामने वो ऐसे जाएं कि उनका पार्टनर उनपर से नजरें नहीं हटा सके। लेकिन बिजी लाइफस्टाइल की वजह से कई लड़कियां स्किन की स्पेशल केयर नहीं कर पाती हैं। अगर आप भी स्किन की देखभाल नहीं कर पा रही हैं और वैलेंटाइन्स डे पर खूबसूरती का जलवा बिखेरना चाहती हैं तो घर पर ही उबटन तैयार करके लगा सकती हैं। उबटन के इस्तेमाल से स्किन एक्सफोलिएट होती है और चेहरे से गंदगी साफ होती है। इसके अलावा डेड स्किन सेल्स से भी छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही उबटन के इस्तेमाल से पिंग्मेंटेशन की समस्या भी दूर होती है।
उबटन तैयार करने के लिए सामान
दूध का पाउडर
केसर
काजू
पानी
ऐसे करें तैयार
उबटन तैयार करने के लिए सबसे पहले काजू का पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इस पेस्ट में बाकी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
ऐसे करें इस्तेमाल
पेस्ट तैयार करने के बाद चेहरे को अच्छे से धो लें और फिरसाफ तौलिए से चेहरे को पोंछ लें। अब इस पेस्ट को चेहरे से लेकर गर्दन तक लगाएं। इसके बाद त्वचा पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसके बाद इसे सूखने दें। जब यह पेस्ट अच्छी तरह सूख जाए तो चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। चेहरा धोने के बाद क्रीम जरूर लगाएं।
