Tulsi Pujan Diwas Rangoli Designs 2025: तुलसी पूजन दिवस भारत में हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति में पवित्र मानी जाने वाली तुलसी के धार्मिक और औषधीय महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है। हिंदू धर्म में तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है।घर में तुलसी का पौधा होना शुभ, पवित्र मानते हैं और आज के दिन माता की पूरे विधि के साथ पूजा की जाती है। साथ ही आज तुलसी पूजन दिवस के मौके पर लोग रंगोली भी बनाते हैं। यहां से आप तुलसी पूजन दिवस की रंगोली के डिजाइन देख सकते हैं।
Rangoli Designs For Tulsi Pujan Diwas, Images-

तुलसी पूजा रंगोली इमेज (pc: pinterest)
अगर आप भी अपने घर और मंदिर में तुलसी पूजन दिवस मना रहे हैं तो आप इस तरह की रंगोली बना सकते हैं। इस रंगोली को बनाने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन बनने के बाद ये बड़ी प्यारी लगती है।

तुलसी पौधा रंगोली डिजाइन (pc: pinterest)
घर में तुलसी का पौधा और तुलसी क्यारी हो तो आपको इस तरह की रंगोली बनानी चाहिए। तुलसी क्यारी वाली रंगोली देखने में बड़ी सुंदर लगती है। इसके लिए आपको बस 2 से 3 रंग चाहिए।

तुलसी पूजन रंगोली इमेज (pc: pinterest)
इस तुलसी क्यारी वाली रंगोली को आप दूसरे रंग में भी बना सकते हैं। यहां नारंगी रंग की क्यारी वाली रंगोली दिखाई गई है। आप इस डिजाइन को कॉपी कर सकते हैं।

तुलसी माता पूजा रंगोली फोटो (pc: pinterest)
तुलसी पूजन दिवस के दिन तुलसी माता की पूजा करती महिला, इससे सुंदर रंगोली भला क्या हो सकती है। ये काफी प्यारा डिजाइन है।

तुलसी पूजन दिवस छोटी रंगोली डिजाइन (pc: pinterest)
अगर आपको अपने घर में छोटी सी रंगोली आज बनानी है तो ये डिजाइन बेस्ट है। इसमें एक छोटी से गमले में तुलसी माता के पौधे को दर्शाया गया है।
