Home Remedies For Dry Hair: घने, मुलायम और चमकदार बाल भला किसे नहीं पसंद हैं। लेकिन चिलचिलाती गर्मी, धूप, धूल और पसीना बालों से उसकी सुंदरता चुरा लेते हैं। जब आप घर से बाहर निकलते हैं तो 2 से 4 मिनट में आपके बाल चिड़िया का घोंसला बन जाते हैं। यूं तो इस परेशानी से निपटने के लिए बाजार में कई सारे प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन उनमें कैमिकल ही इतने होते हैं कि वो फायदे से ज्यादा नुकसान कर सकते हैं। इसलिए आज इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपके बालों से न सिर्फ फ्रिजिनेस दूर करेंगे बल्कि उन्हें शाइनी और मुलायम भी बनाएंगे।
बाल के रूखेपन से बचने के घरेलू उपाय (How to prevent Dry hair)-
1) दूध की मलाई से बनाएं हेयर कंडीशनर
दूध में जो मलाई निकलती है, उससे आप बालों को डीप कंडीशन कर सकती हैं। इसके लिए मलाई में गुलाब जल मिक्स कर लें। इस मिश्रण को आप बालों की जड़ों और लेंथ पर लगाएं। 30 मिनट तक आप इसे बालों में लगा रहने दें और फिर आप बालों को पानी से वॉश करें। जहां मलाई से बाल डीप कंडीशन हो जाएंगी वहीं नींबू से बालों में चमक आ जाएगी। आप एक दिन बाद बालों को शैंपू भी कर सकती हैं।
2) खीरे का हेयर मास्क
गर्मियों के मौसम में आपको बहुत ही सस्ते दामों में खीरा मिल जाएगा। आप बाजार से खीरा लाएं और उसे मिक्सी में पीस कर फाइन पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट बालों की जड़ों से लेकर लेंथ तक लगाएं। ऐसा करने से आपके बाल बहुत ज्यादा शाइनी नजर आते हैं। इतना ही नहीं, इससे आपके बालों में सॉफ्टनेस भी आती है।
3) एप्पल साइडर सिरका के साथ बाल धोना
एप्पल साइडर सिरका घुंघराले बालों के लिए सबसे अधिक घरेलू उपचार में से एक है। एप्पल साइडर सिरका एक प्रकार का सिरका है जो सेब या साइडर से बनाया जाता है। यह पोटेशियम और एसिटिक एसिड से समृद्ध है। एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद एसिड फ्रिज़ की मरम्मत करेगा और क्षतिग्रस्त बालों को नया जीवन देगा। अपने बालों को शैम्पू करने के तुरंत बाद, पानी की समान मात्रा में एप्पल साइडर सिरका मिलाएं। इसे हाथों की मदद से बालों में लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
4) बालों में पपीता लगाएं
पपीता भी आपके बालों में चमक ला सकता है और उन्हें मुलायम बना सकता है। बालों में पपीता लगाने का बेस्ट तरीका है कि आप पपीता का पेस्ट तैयार करें और उसमें थोड़ा एलोवेरा जेल मिक्स कर लें। इस मिश्रण को बालों में 45 मिनट तक लगाएं रखें और फिर बालों को शैंपू से वॉश कर लें। ऐसा आप हफ्ते में एक बार करेंगी तो आपको काफी लाभ होगा।
5) शैंपू में एलोवेरा जेल मिलाएं
शैंपू को डायरेक्ट बालों में लगाने के स्थान पर आप उसे एलोवेरा जेल या गुलाब जल में डायल्यूट कर के लगाएं। ऐसा करने से शैंपू की हारनेस कम होती है। इस मिश्रण से आपके बाल अच्छे से वॉश भी हो जाएंगे और बालों में चमक एवं सॉफ्टनेस भी आ जाती है। आप हर बार जब शैंपू करती हैं, तो इस नुस्खे को अपना सकती हैं।
