लाइफस्टाइल

Top Mehndi Designs Of 2024: मोर से अरेबिक तक, सेव कर लें ये टॉप 5 मेहंदी के डिजाइन्स, जिनसे बढ़ती हैं आपके हाथों की शोभा

Top Mehndi Designs Of 2024: कोई भी तीज-त्योहार हो, लड़कियां मेहंदी रचाने का बस बहाना ढूंढती हैं। इस साल कुछ खास मेहंदी के डिजाइन्स की खूब डिमांड रही। आज हम आपके लिए उन्हीं में से टॉप 5 मेहंदी के डिजाइन लेकर आए हैं, जो दुल्हन के साथ दुल्हन की सहेलियों और मम्मीयों की भी पहली पसंद है।

Image

Top Mehndi Designs Of 2024

Top Mehndi Designs Of 2024: दुल्हन से लेकर दुल्हन की सहेली कर के हाथों में आपको अलग-अलग डिजाइन की मेहंदी नजर आती है। इस साल कुछ खास मेंहदी के डिजाइन की खूब चर्चा और मांग रही। ये डिजाइन्स हर लड़की के दिल पर राज करते दिखे। ऐसे में आपको भी इन डिजाइन्स के बारे में पता होना चाहिए। हो सकता है कि साल 2025 में भी इन डिजाइन्स की इतनी ही डिमांड रहे। आइये देखते हैं साल 2024 के टॉप 5 मेहंदी के डिजाइन्स-

Best Mehndi Designs Of 2024 / Best Bridal Mehndi Designs Photo-

मोर मेहंदी डिजाइन

peacock mehndi designs for bride

peacock mehndi designs for bride

मोर डिजाइन मेंहदी हाथों में बड़ी खूबसूरत लगती है। इस तरह की मेहंदी दुल्हन के हाथों की शोभा बढ़ाते हैं। इस डिजाइन्स को बनाने में समय जरूर लगता है लेकिन लगने के बाद ये कमाल नजर आती हैं। आप इस डिजाइ को फ्रंट हैंड पर ट्राई कर सकते हैं।

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

floral mehndi design pics

floral mehndi design pics

फूल तो लड़कियों को खूब पसंद आते हैं। हाथों पर अगर यही फूल रच जाए तो कितना खूबसूरत लगता है। यहां आप फ्लोरल मेहंडी के डिजाइन्स देख सकते हैं। ये डिजाइन्स साल 2024 में खूब पसंद किए गए हैं।

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

arabic mehndi designs

arabic mehndi designs

अगर आपको अपने बैक हैंड पर मेहंदी लगानी है तो आप मेहंदी के अरेबिक डिजाइन को देख सकती हैं। ये डिजाइन्स ब्राइडल लुक की भी शान बनते हैं और गोरे-गोरे हाथों में बड़े प्यारे नजर आते हैं।

मिनिमल मेहंदी

minimal mehndi design images

minimal mehndi design images

इन दिनों लड़कियोंं को मिनिमल मेहंदी पसंद आने लगी है। ऐसी मेहंदी तो दुल्हन भी अब लगाने लगी हैं। मिनिमल मेहंदी का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है।

मंडला मेहंदी डिजाइन

mandala mehndi designs photo

mandala mehndi designs photo

मंडला आर्ट से तो हर कोई वाकिफ है। इस आर्ट फॉर्म की मेहंदी भी मशहूर है। लड़कियों के हाथों में ये मेहंदी प्यारी दिखती है। ज्यादातर ब्राइड्स अपने बैक हैंड के लिए इस तरह की मेहंदी को पंसद करती हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article