लाइफस्टाइल

पाना चाहती हैं दाग-धब्बों से छुटकारा, तो इस तरह करें टमाटर का इस्तेमाल, चेहरे पर आ जाएगा चांद सा निखार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 28, 2024, 11:05 AM IST

अगर आप कम समय में निखरी और ग्लोइंग त्वचा पाना चाहती हैं तो टमाटर फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको टमाटर से बने कुछ फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप स्किन टोन को लाइट कर सकती हैं।

Image

Tomato For Glowing Skin

टमाटर का इस्तेमाल सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए हर घर की रसोई में किया जाता है। लाल रंग की ये सब्जी सेहत का खजाना भी मानी जाती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि सेहत के साथ साथ ये स्किन के लिए भी वरदान है। टमाटर स्किन के दाग-धब्बों को दूर करने में सहायक है। इसका इस्तेमाल स्किन से टैनिंग, मैल और डेड स्किन सेल्स रिमूव करने के लिए किया जाता है। टमाटर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, पेक्टिन, फ्लेवोनॉइड्स और विटामिन सी होता है जो स्किन टोन को लाइट करने में मददगार है। ऐसे में आज हम बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह टमाटार का इस्तेमाल कर स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। यहां जानें किस तरह तैयार करें टमाटर फेस पैक।

Tomato For Glowing Skin - निखरी त्वचा के लिए इस तरह करें टमाटर का इस्तेमाल

टमाटर और चीनी

डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने के लिए आप टमाटर और चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका स्क्रब तैयार करने के लिए एक कटोरी में टमाटर का गूदा निकाल लें। फिर इसमें एक चम्मच चीनी मिला लें। अब इसे अच्छी तरह इसे मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद इसे धो लें। जल्द फर्क दिखेगा।

टमाटर और हल्दी

निखरी और दमकती त्वचा पाने के लिए आप टमाटर और हल्दी के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में टमाटर का रस ले लें। फिर इसमें एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच चंदन पाउडर मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद इसे धो लें।

टमाटर और खीरा

स्किन टोन लाइट करने और चेहरे पर निखार लाने के लिए आप टमाटर और खीरा फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में टमाटर का गूदा निकालें और इसमें खीरे का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद इसे धो लें। चेहरे पर अलग सा नूर दिखेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article