Thursday Morning Wishes, Good Morning Quotes in Hindi: गुरुवार का दिन बृहस्पति देव और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यह दिन सप्ताह के पूरे होने का प्रतीक है। गुरुवार के बाद केवल शुक्रवार ही कामकाजी दिन बचता है। उसके बाद दो दिन छुट्टी रहती है। यही वजह है कि गुरुवार से ही लोगों को वीकेंड का इंतजार होने लगता है। गुरुवार से ही लोग शुक्रवार रात का प्लान बनाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में इन गुड मॉर्निंग कोट्स और विशेज से आप अपने करीबियों का गुरुवार खास बना सकते हैं। ये कोट्स आपके दोस्तों और करीबियों के जीवन में नई उमंग भरकर नवीन ऊर्जा का संचार कर देंगे।
Happy Thursday Messages In Hindi
शरीर में कोई सुंदरता नहीं होती,
अच्छे कर्म, विचार, वाणी, व्यवहार और
संस्कार जिसके जीवन में यह सब है वही सबसे सुंदर इंसान है.
आप सभी को सुखद एवं मंगलमय दिन की शुभकामनाएं।
उम्र में चाहे कोई बड़ा या छोटा हो,
लेकिन वास्तव में बड़ा तो वही है,
जिसके दिल में सबके लिए प्रेम, स्नेह और
सम्मान की भावना हो।
शुभ गुरुवार सुप्रभात।
Thursday Morning Wishes in Hindi
उम्मीदों से बंधा एक जिद्दी परिंदा है इंसान,
जो घायल भी उम्मीदों से है और जिंदा भी उम्मीदों पर है।
शुभ गुरुवार सुप्रभात।
संकल्प वह चमत्कारी जादू है,
जिसे दैनिक जीवन में नियमित रूप से अपनाने से,
मानव का कायाकल्प हो जाता है।
शुभ गुरुवार गुड मॉर्निंग।
Good Morning Quotes in Hindi
अगर आप बोलेंगे तो जानी हुई बातें ही दोहराएंगे,
लेकिन सुनने पर कुछ नया सीखेंगे।
गुड मॉर्निंग। हैपी गुरुवार।
लक्ष्य के बिना जीवन बिना पता लिखे लिफाफे की तरह है,
जो किसी मुकाम पर नहीं पहुँचता।
गुड मॉर्निंग। हैपी गुरुवार।
Subah Ki Ram Ram Messages
सफाई देने में अपना समय व्यर्थ ना करे,
लोग वही सुनते है जो वो सुनना चाहते है।
शुभ गुरुवार गुड मॉर्निंग।
हमारी समस्या का समाधान केवल हमारे पास है,
दूसरों के पास तो केवल सुझाव है।
गुरुवार की हार्दिक शुभकामनायें।
