Must Have Things in Girls Wardrobe: लड़कियों को फैशन करने का आमतौर पर काफी शौक होता है, और अक्सर ही गर्ल्स की अलमारी में फैशनेबल कपड़ों से लेकर ज्वेलरी और एक्सेसरीज से भरी होती है। लेकिन अगर आप उन लड़कियों में से हैं जिन्हें फैशन की ज्यादा समझ नहीं है और ज्यादा स्टाइल मारने का शौक भी? तो ऐसे में आपके लिए ये मस्ट हेव पांच चीजों की लिस्ट काम की हो सकती है, जिसकी मदद से काम गजब के लुक्स क्रिएट कर सकती हैं। यहां देखें ऐसी कौन सी चीजें हैं जो लड़की के पास होनी ही चाहिए तो ऐसे कौन से कपड़े हैं जो हर लड़की की क्लोदिंग लिस्ट में शामिल है।
Things That every Girl Needs
ब्लेक ब्लेज़र
अगर आप ऑफिस जाती हैं, या फिर कॉलेज या फॉर्मल इवेंट्स में भी विजिट करती हैं। तो आपकी अलमारी में जरूर ही एक ब्लैक ब्लेजर तो होना ही चाहिए। सॉलिड ब्लैक कलर का ब्लेजर फॉर्मल तो कैजुअल लुक के लिए भी जरूरी होता है। आप इसे स्कर्ट, पैंट या शॉर्ट्स के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।
डेली यूज हैंडबैग
हर लड़की के पास एक डेली यूज वाला सिंपल सा हैंडबेग भी होना चाहिए। जिसे वो हर जगह कैरी कर सके और जिसमें एक क्रीम, लिप बाम, पेपर स्प्रे, सैनिटाइज़र, सैनेटरी पैड जैसी चीज़ें हमेशा रखी हुई हो। जिसे तुरंत आप कहीं जाने के लिए अलमारी से निकाले और ले जाएं।
डेनिम जींस
अलमारी में एक अच्छी कूल, कमफर्टेबल लुक वाली डेनिम की जींस होने सबसे ज्यादा जरूरी है। अच्छी डेनिम के साथ साथ आप आखिरी मोमेंट पर भी शानदार लुक क्रिएट कर सकती हैं। डेनिम शर्ट, टी शर्ट तो कुर्तियों के साथ भी कमाल लगती है।
केजुअल ड्रेस
एक कोई कैजुअल सी ड्रेस भी आपकी अलमारी में हो तो अच्छा रहेगा। हर जगह आप पैंट पहन कर जाए, तो लुक में वैराइटी नहीं रह जाती है। ऐसे में आपके पास कोई सिंपल सी सॉलिड कलर वाली ड्रेस होना भी जरूरी है। जिसे आप ओकेजन के हिसाब से एक्सेसराइज कर सकती हैं।
ऑल सीज़न जैकेट
अलमारी में एक ऑल सीज़न के हिसाब वाली जैकेट रखना भी जरूरी है। आज कल किसी भी वक्त बारिश तो सर्दी वाला मौसम आ जाता है। ऐसे में बाहर ही अच्छी सी विंड शीटर जैसी जैकेट रखें।
जरूर ही आपकी अलमारी में बाहर बाहर ही ये पांच चीजें तो होनी ही होनी चाहिए। इसके अलावा एक अच्छी सी शॉर्ट्स, हील्स और सनग्लासेस की जोड़ी भी मस्ट हेव है।
