Saturday Good Morning: प्यार को दुनिया में सबसे खूबसूरत चीज माना जाता है। यह आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ जीवन का मकसद भी देता है। जिन्दगी में हर शख्स को कभी न कभी प्यार जरूर होता है। जिसके बाद इंसान एक अलग ही दुनियां में जी रहा होता है। प्यार में पड़े व्यक्ति को हर चीज प्यारी लगती है। ऐसे लोग अपने प्यार से मिलने के लिए हमेशा मौके की तलाश में रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए शनिवार का दिन बेहद खास होता है, क्योंकि वीकेंड में अपने प्यार के साथ समय बिताने का मौका मिलता है। अगर आप भी किसी के प्यार में हैं और शनिवार को नहीं मिल पा रहे तो निराश न हों। इन रोमांटिक शायरियों से अपने प्यार का दिल जीत सकते हैं।
दिल का मौसम कभी तो खुशगवार हो जाये
एक पल को सही तुझे भी मुझसे प्यार हो जाये।
दिल की आवाज को इजहार कहते हैं,
झुकी हुई निगाहों को इकरार कहते हैं,
सिर्फ पाने का नाम इश्क नहीं,
कुछ खोने को भी प्यार कहते हैं..।
प्यार वो नहीं जिसमें जीत और हार हो,
प्यार कोई फालतू चीज नहीं जो हर वक्त तैयार हो,
प्यार तो वो है जिसमें किसी के आने की उम्मीद ना हो और फिर भी प्यार हो।
ना मैं आपको खोना चाहता हूं ,
और ना ही आपकी यादों में रोना चाहता हूं,
जब तक है ये जिंदगी,
मैं इस जिन्दगी को आपके साथ गुजारना चाहता हूं।
माना कि दूरियां बहुत हैं पर इतना समझ लो,
पास रहकर ही कोई रिश्ता खास नहीं होता,
तुम मेरे दिल के हो पास इतने कि,
हमें दूर रहकर भी दूरियों का एहसास नहीं होता।
हर खामोशी में कोई न कोई बात होती है,
हर दिल में किसी न किसी की याद होती है,
शायद आपको पता हो या ना हो,
लेकिन आपकी खुशी के लिए हर रोज खुदा से फरियाद होती है।
खामोश चेहरे पर हजारों पहरे होते है
हंसती आखों में भी जख्म गहरे होते है
जिनसे अक्सर रुठ जाते है हम,
असल में उनसे ही रिश्ते गहरे होते हैं।
हर इंन्सान का दिल बुरा नहीं होता
हर एक इन्सान बुरा नहीं होता
बुझ जाते है दीये कभी तेल की कमी से….
हर बार कुसुर हवा का नहीं होता
तुमको भूलकर भी ना भूल पाएंगे हम,
बस यही एक वादा कभी न निभा पाएंगे हम,
मिटा देंगे खुद को इस जहां से लेकिन,
तेरा नाम खुद के दिल से कभी ना मिटा पाएंगे हम।
तन्हाई में अकेलापन सहा जायेगा,
लेकीन महफिल में अकेले रहा न जायेगा,
आपका साथ न हो तो भी जी लेंगे हम,
लेकिन तेरे साथ कोई और हो तो ये सहा न जायेगा।
