लाइफस्टाइल

National Bird Day 2023: याद वही आते हैं जो भरते हैं ऊंची उड़ान, इन मैसेज से करें अपनों को मोटिवेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 06:55 AM IST

National Bird Day 2023: हर साल 5 जनवरी को राष्ट्रीय पक्षी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। बॉर्न फ्री यूएसए और एवियन वेलफेयर गठबंधन ने इस दिन को मनाने की शुरुआत वर्ष 2002 में एवियन अवेयरनेस बढ़ाने के लिए शुरू किया था। तभी से सभी देश इस दिन को राष्ट्रीय पक्षी दिवस के तौर पर मनाते हैं। भारत में भी यह दिन पूरे उत्‍साह के साथ मनाया जाता है।

Image

इन मोटिवेशनल मैसेज के साथ मनाएं नेशनल बर्ड डे

KEY HIGHLIGHTS
  • वषर् 2002 से मनाया जा रहा है राष्ट्रीय पक्षी दिवस
  • एवियन अवेयरनेस बढ़ाने के लिए मनाया जाता है यह दिवस
  • पर्यावरणविद और पक्षी प्रेमियों के लिए बेहद खास है यह दिन

National Bird Day 2023: पर्यावरणविद और पक्षी प्रेमी हर साल 5 जनवरी को राष्ट्रीय पक्षी दिवस (नेशनल बर्ड डे) बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। राष्ट्रीय पक्षी दिवस पक्षियों के प्रति प्यार जताने के लिए एक खास दिन होता है। बॉर्न फ्री यूएसए और एवियन वेलफेयर गठबंधन ने लोगों में एवियन अवेयरनेस बढ़ाने के लिए साल 2002 में पहली बार राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाने की शुरुआत की थी। जिसके बाद ये दिन सभी देशों में समान रूप से मनाया जाने लगा। भारत में भी यह दिन पूरे उत्‍साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को मैसेज भेजकर या सोशल मीडिया के माध्‍यम से जागरूक करते हैं। आइये इस बार इन मोटिवेशनल मैसेज के साथ हम राष्‍ट्रीय पक्षी दिवस मनाते हैं।

चहचहाती चंद चिड़ियों का बसर था पेड़ पर

मेरे घर इक पेड़ था और एक घर था पेड़ पर

अस्बाब यही है यही सामान हमारा

चिड़ियों से महकता रहे दालान हमारा

कौन पूछता है पिंजरे में बंद परिंदों को गालिब

याद वही आते है है जो भरते हैं ऊंची उड़ान

यूं ही नही मिलती राही को मंजिल,

एक जूनून सा दिल में जगाना होता है,

पूछो चिड़ियों से कैसे बना आशियाना

बोलेंगी तिनका-तिनका उठाना पड़ता है।

इंसान चाहता है कि उसे उड़ने को पर मिले,

परिंदा चाहता है कि उसे रहने को घर मिले।

घोसलें में बैठा पंछी नादान है,

उसे नहीं पता क्या उड़ान है,

जब वो पंख फैलाएगा तभी तो जानेगा

क्या उसकी असली पहचान है।

कहां आजाद परिंदों की जिन्दगी आसान होती है,

कभी बाज तो कभी शिकारी के जाल का डर होता है।

उड़ने से पहले पंछी आसमान की फितरत जान लेते है,

जब पंख थक जाते है तो वो अपने घोसलें में लौट आते है।

जो हौसला रखते है आकाश को छूने की,

उन्हें परवाह नही होती है गिर जाने की।

अब सुबह भी थकी सी और चुपचाप आती है,

शायद अब कोई पंछी गीत नही गुनगुनाती है।

पड़े की शाखा पर बैठा पंक्षी कभी भी नही डरता है,

क्योंकि उसे डाल पर नहीं अपने पंखों पर भरोसा होता है।

अब तो चुप-चाप शाम आती है

पहले चिड़ियों के शोर होते थे।

शायद अब तक मुझ में कोई घोंसला आबाद है

घर में ये चिड़ियों की चहकारें कहां से आ गईं।

राष्ट्रीय पक्षी दिवस के बारे में ज्यादातर लोगों को नई पता होता है इस लिए इस बार इन मैसेज के जरिए आप सभी अपने लोगों को इस दिन के बारे में बता सकते हैं और इन संदेश के जरिए लोगों को राष्ट्रीय पक्षी दिवस की बधाई दे सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article