लाइफस्टाइल

मोतियों की तरह चमकेंगे Teeth, दांतों का पीलापन दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 1, 2025, 11:48 AM IST

दांतों का पीलापन एक आम समस्या है, जिससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप दांतों के पीलेपन से आसानी छुटकारा पा सकते हैं।

Image

home remedies to remove yellowness of teeth

चमकदार दांत न केवल आपकी मुस्कान को खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि कॉन्फिडेंस भी बढ़ाते हैं। हालांकि इन दिनों लोग जंक फूड्स का इतना ज्यादा सेवन करने लगे हैं जिसकी वजह से दांत पीले पड़ते जा रहे हैं। पीले दांत कई बार शर्मिंदगी का भी कारण बन जाते हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं लेकिन फिर भी छुटकारा नहीं मिल पाता। ऐसे में दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि दांतों का पीलापन दूर करने के लए कौन से घरेलू उपाय कारगर हैं।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा एक नेचुरल एक्सफोलिएंट है जो दांतों की सतह पर जमा दाग-धब्बों को हटाने में मदद कर सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने टूथब्रश पर लगाकर हल्के हाथों से दांतों पर ब्रश करें। फिर एक मिनट बाद कुल्ला करें। इसे हफ्ते में एक या दो बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें, क्योंकि इसका अधिक इस्तेमाल इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है।

नींबू का रस और नमक

नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं और नमक एक अपघर्षक के रूप में काम करता है। दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए एक छोटे कटोरे में आधा चम्मच नमक और कुछ बूंदें नींबू के रस की लें और इसे अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी उंगली या टूथब्रश की मदद से दांतों पर धीरे-धीरे रगड़ें। कुछ मिनट बाद पानी से कुल्ला कर लें। हफ्ते में एक या दो बार इसका इस्तेमाल करें। जल्द फर्क दिखेगा।

ऑयल पुलिंग

ऑयल पुलिंग एक प्राचीन आयुर्वेदिक तकनीक है जिसमें तेल को मुंह में रखकर कुल्ला किया जाता है। यह मुंह के बैक्टीरिया को कम करने और दांतों के पीलेपन को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए सुबह खाली पेट एक बड़ा चम्मच वर्जिन नारियल का तेल मुंह में रखें। इसे 10-15 मिनट तक मुंह में रहने दें। थोड़ी देर तेल को थूक दें और कुल्ला कर लें। इसके बाद ब्रश की मदद से अपने दांतों की सफाई करें। इसे रोजाना इस्तेमाल करें।

सेब का सिरका

सेब का सिरका नेचुरल तरीके से दांतों पर जमे दाग-धब्बों को हटाने में सहायक होता है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। फिर इस घोल से कुल्ला करें। इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह कुल्ला करें और दांतों को ब्रश करें। हफ्ते में एक या दो बार इसका इस्तेमाल करें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article