लाइफस्टाइल

सुंदरता का तेल कहलाता है यह खास ऑयल, चांद सी चमक के लिए जरूर करें ट्राई

सर्दियों में टी-ट्री ऑयल को त्वचा का रक्षक कहा जाता है, क्योंकि यह स्किन के अंदर जाकर गहराई तक पोषण देता है और स्किन के ऊपर एक लेयर भी बनाता है, जो लंबे समय तक स्किन को मॉइश्चराइज रखती है।

Image

सुंदरता का तेल कहलाता है यह खास ऑयल, चांद सी चमक के लिए जरूर करें ट्राई (Photo: iStock)

सर्दियों की सर्द हवा स्किन को रूखा और बेजान बना देती है। स्किन पर बार-बार मॉइश्चराइजर लगाने के बाद भी स्किन पर खिंचाव बना रहता है और ग्लो भी कम हो जाता है। ऐसे में आयुर्वेद में ऐसे तेल के बारे में बताया गया है, जो सर्दियों में स्किन से जुड़ी हर समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

हम बात कर रहे हैं टी-ट्री ऑयल की। इस ऑयल में इतने चमत्कारी गुण होते हैं कि स्किन चांद की तरह चमक उठती है।

सर्दियों में टी-ट्री ऑयल को त्वचा का रक्षक कहा जाता है, क्योंकि यह स्किन के अंदर जाकर गहराई तक पोषण देता है और स्किन के ऊपर एक लेयर भी बनाता है, जो लंबे समय तक स्किन को मॉइश्चराइज रखती है। टी-ट्री ऑयल में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो इसे बाकी स्किन ऑयल से अलग बनाते हैं। इसमें टेरपीनेन-4-ऑल, गामा-टेरपीनीन, 1,8-सिनेओल, अल्फा-टेरपीनॉल और अल्फा-पिनिन भी होते हैं, जो स्किन को बहुत सारे फायदे देते हैं।

अब जानते हैं कि टी-ट्री ऑयल के इस्तेमाल से स्किन को कितने लाभ मिल सकते हैं। पहला, अगर स्किन पर पिंपल और मुहांसे हैं और बार-बार परेशान करते हैं, तो टी-ट्री ऑयल का इस्तेमाल मुहांसों से राहत दिलाने में मदद करेगा। टी-ट्री ऑयल में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो संक्रमण को भी रोकते हैं। दूसरा, सर्दियों में अक्सर सर्द हवा की वजह से स्किन फटने लगती है और जलन भी होती है। ऐसे में टी-ट्री ऑयल का इस्तेमाल जलन से राहत देगा और स्किन को रिपेयर करने में भी मदद करेगा।

तीसरा, अगर स्किन ऑयली है तो टी-ट्री ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये स्किन के एक्सेस ऑयल को कम करता है और ऑयल की वजह से होने वाली परेशानी, जैसे मुंहासों को कम करने में भी मदद करता है।

चौथा, स्किन के दाग-धब्बों को भी हल्का करने और स्किन को तरोताजा बनाने में भी टी-ट्री ऑयल की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। रोजाना ऑयल के इस्तेमाल से चेहरे पर निखार आता है और रंगत भी बनी रहती है। सर्दियों में टी-ट्री ऑयल के इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी हर एक परेशानी का हल मिल सकता है।

(इनपुट- IANS Hindi)

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article