लाइफस्टाइल

सर्दियों में रोजाना करें इस तेल से करें स्किन की देखभाल, चेहरे पर दिखेगा चांद सा नूर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 18, 2024, 01:38 PM IST

सर्दियों में स्किन प्रॉब्लम्स होना आम है। सबसे ज्यादा लोग ड्राई स्किन की समस्या से परेशान रहते हैं। ड्राईनेस के कारण त्वचा की नमी छिन जाती है। ऐसे में नारियल तेल का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल से स्किन प्रॉब्लम्स से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Benefits of applying coconut oil on face

सर्दियों में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। सबसे ज्यादा लोग ड्राई स्किन से परेशान रहते हैं। इस मौसम में स्किन अपनी चमक खो बैठती है। ठंड के मौसम में लोग पानी कम पीते हैं जिसकी वजह से त्वचा की नमी चली जाती है और ये डल और ड्राई दिखने लगती है। इसके अलावा गर्म पानी से नहाने की वजह से भी त्वचा की नमी छिन जाती है। गर्म पानी से नहाने के बाद लोग लोशन और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ये सारे सूख जाते हैं। ऐसे में स्किन की सही देखभाल के लिए आप ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आपकी त्वचा मुलायम है तो आप क्रीम या लोशन की जगह नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चेहरे की नमी बरकरार रहेगी और चेहरे पर अलग सी चमक भी देखने को मिलेगी। इसके लिए नहाने के बाद नारियल तेल से मालिश करें। इसके अलावा आप चाहे तो रात को सोने से पहले भी चेहरे पर नारियल तेल लगा सकते हैं।

चेहरे पर नारियल का तेल लगाने के फायदे

स्किन मॉइस्चरज होती है

नारियल तेल स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम करता है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो रोजाना नारियल तेल चेहरे पर लगाएं। आप चाहे तो रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगा सकते हैं। इससे स्किन सेल्स रिपेयर होंगे और साथ ही स्किन मॉइश्चराइज होगी।

दाग धब्बे होंगे दूर

रोजाना चेहरे पर नारियल तेल लगाने से चेहरे से सारे दाग-धब्बे दूर होंगे। अगर आपके चेहरे पर जिद्दी पिंपल के निशान हैं तो नारियल तेल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

ग्लोइंग स्किन

नारियल तेल विटामिन ई से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से स्किन ग्लोइंग बनती है। चेहरे पर नारियल तेल लगाने के लिए हाथ में कुछ बूंदे नारियल तेल की लें। अब इससे चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article