Good Morning Sunday Motivational Quotes, wishes, Shayari in Hindi: संडे का दिन बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए खूब खास होता है, रविवार के दिन कोई देर तक सोना पसंद करता है तो कोई जल्दी उठकर वो काम निपटाने में लग जाता है जो हफ्ते भर से पेन्डिंग हो। ऐसे ही प्यारे से रविवार की प्यारी सी सुबह को और बेहतरीन बनाने के लिए आप भी अपने अपनों को उनके फोन पर हैप्पी संडे की ढेर सारी बधाइयां दे सकते हैं। जिन्हें पढ़ बेशक ही उनके चेहरे पर लंबी सी मुस्कान आ जाएगी। यहां देखें हिंदी में गुड मॉर्निंग संडे की मोटिवेशनल शायरी, कोट्स, मेसेज।
Sunday Morning Quotes
1. आपकी नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए,
आपके दुःखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं,
दे जाए इतनी खुशियां ये दिन आपको, कि
खुशी भी आपकी मुस्कुराहट की दीवानी हो जाए।।
हैप्पी संडे
2. जिंदगी केवल Sunday को ही खुलकर ना जिए,
अपितु हर दिन और हर क्षण खुलकर जिए।
Happy Sunday
3. खुशी आपके नजरिया पर निभर्र करती है,
आपके पास क्या है उस पर नहीं,
happy Sunday
4. कामकाज जिंदगी भर है, आज संडे है कुछ आराम भी कीजिये,
छुट्टी का दिन मुबारक हो
Happy Sunday
5. ना किसी के अभाव में जियो
ना किसी के प्रभाव में जियो,
जिन्दगी आपकी है
बस अपने मस्त स्वभाव में जियो।
आपका रविवार शुभ हो...
6. हर रविवार अपना समय अपने परिवार के साथ बिताये
इससे रिश्तों में और भी ज्यादा निखार आएगा।
Happy Sunday
Good Morning Sunday Shayari in Hindi
7. सुहानी सुबह में वो काम करिए, जो आप लंबे समय से टाल रहे हैं..
8. सूरज निकलने का वक्त हो गया है,
फूल खिलने का वक्त हो गया है..
मीठी नींद से जागो मेरे दोस्त,
सपने को हकीकत में बदलने का वक्त हो गया है..
9. कल का दिन किसने देखा है, इसलिए आज का दिन खोएं क्यों..
जिन पलों में हंसी खुशी जी सकते हो, उन्हें जी भर के जी लो..
10. आप सभी को रविवार की हार्दिक शुभकामनाएं..
रविवार की इस सुहानी सुबह में आपको अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को जरूर ही गुड मॉर्निंग संडे की शायरी, मेसेज, कोट्स भेजनी चाहिए।
