लाइफस्टाइल

Sudha Murthy Motivational Quotes: सफलता की गारंटी देती है सुधा मूर्ति की ये 10 बातें, यहां पढ़ें उनके अनमोल विचार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jan 10, 2025, 09:49 AM IST

Sudha Murthy Motivational Quotes: यहां हम आपके लिए सुधा मूर्ति के कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो आपको मोटिवेट करने का काम करेंगे। यहां पढ़ें Sudha Murthy के अनमोल विचार।

Image

Sudha Murthy Motivational Quotes

Sudha Murthy Motivational Quotes: इंजीनियर समाज सेविका और लेखिका सुधा मुर्ती किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। सुधा एक प्रसिद्ध लेखिका, प्रेरक वक्ता हैं। उनके विचार युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। उन्होंने भारत में शिक्षा, गांवों के विकास और महिलाओं को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है। उनकी प्रेरणादायक बातें युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए उनके कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको सही मार्गदर्शन पर ले जाने का काम करेंगे।

Sudha Murthy Motivational and Inspirational Quotes in Hindi

1. अपने और दूसरों के प्रति काइंड रहें। इस दुनिया को काइंडनेस और कंपैसन की बहुत जरूरत है। इस संसार में आप एक ऐसी शक्ति बनें जो दूसरे के जीवन में बदलाव लाने में मदद करे।

2. एक्शन के बिना विजन मात्र एक स्वप्न है, वहीं विजन के बिना एक्शन केवल टाइम पास है। हालांकि विजन और एक्शन अगर एक साथ आ जाएं तो दुनिया बदल सकते हैं।

3. कभी भी अपने ड्रीम्स को न छोड़ें। इस बात की फिक्र न करें कि वे कितने मुश्किल हैं या आप उन्हें पाना असंभव है। अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं और कभी हार नहीं मानते तो एक न एक दिन उन्हें जरूर हासिल कर लेंगे।

4. जीवन का सबसे बड़ा ऐश्वर्य है सही किस्म की आजादी पाना।

5. भविष्य को प्रिडिक्ट करने का सबसे बढ़िया तरीका है उसे क्रिएट करना।

6. किसी दूसरे से अपनी तुलना ना करें। हर किसी का अपना सफर होता है और हर किसी में खास टैलेंट और क्षमताएं होती हैं। आपको केवल अपने खुद के सफर पर फोकस करना चाहिए और दूसरे क्या कर रहे हैं, इस पर कतई ध्यान नहीं देना चाहिए।

7. कभी भी सीखना बंद ना करें। ये दुनिया लगातर बदल रही है और उभर रही है। ऐसे में ताजा जानकारियों और ट्रेंड्स से अप-टू-डेट रहना आपकी ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है। जितना ज्यादा आप सीखेंगे, उतना ही भविष्य में सफलता पाने के लिए तैयार होंगे।

8. जीवन एक एग्जाम है, इसका सिलेबस हम नहीं जानते और यहां क्वेश्चन पेपर भी सेट नहीं होता है। यहां मॉडल पेपर्स भी नहीं होते।

9. खुद पर और अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। अगर आप खुद पर भरोसा नहीं करेंगे तो कोई आप पर भरोसा नहीं करेगा। अपने आप पर विश्वास बनाए रखें और अपनी गोल अचीव करने की क्षमता पर भी पूरा यकीन रखें।

10. फेल होने से कभी नहीं डरें, हारना या फेल होना सीखने और आगे बढ़ने का ही हिस्सा है। जितना ज्यादा आप फेल होंगे, उतना ज्यादा अपनी गलतियों से सीखेंगे और बेहतर बनेंगे।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article