लाइफस्टाइल

Slap Therapy For Skin: क्या है स्लैप थेरेपी, खूबसूरती बढ़ाने के लिए नहीं है किसी जादू से कम

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 09:03 AM IST

Slap Therapy for Skin: स्लैप थेरेपी लेने से स्किन की खूबसूरती को बढ़ावा मिल सकता है। यह आपकी स्किन पर निखार लाने के साथ-साथ स्किन की कई समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इसके अलावा स्लैप थेरेपी के कई लाभ हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं स्लैप थेरेपी के बारे में-

Image

स्किन के लिए स्लैप थेरेपी के क्या हैं फायदे?

KEY HIGHLIGHTS
  • स्लैप थेरेपी से स्किन की बढ़ती है चमक
  • सॉफ्ट स्किन के लिए स्लैप थेरेपी है फायदेमंद
  • चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे स्लैप थेरेपी

Slap Therapy For Skin: खूबसूरत स्किन के लिए हर व्यक्ति कई तरह के प्रयास करते हैं। इसके लिए कई लोग मार्केट में मौजूद तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग नैचुरल उपायों की मदद से स्किन पर निखार लाने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी स्किन पर निखार लाना चाह रहे हैं तो इसके लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय नैचुरल उपायों का सहारा लें। इन्हीं नैचुरल उपायों में स्लैप थेरेपी को शामिल किया जा सकता है। स्लैप थेरेपी की मदद से स्किन की खूबसूरती बढ़ती है। साथ ही यह स्किन की कई परेशानियों को कम कर सकता है। आइए जानते हैं स्लैप थेरेपी से स्किन को होने वाले फायदे क्या हैं?

क्या है स्लैप थेरेपी?

स्लैप थेरेपी, नाम से ही जाहिर होता है कि इसमें थप्पड़ का इस्तेमाल होता है। इस थेरेपी में हल्के हाथों से चेहरे पर थप्पड़ मारा जाता है। इस थेरेपी की मदद से चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही यह कई स्किन संबंधी परेशानियों को दूर कर सकता है।

स्लैप थेरेपी के क्या हैं फायदे?

  • स्लैप थेरेपी लेने से आपकी स्किन सॉफ्ट हो सकती है। अगर आप सॉफ्ट स्किन चाहते हैं तो इस थेरेपी की मदद ले सकते हैं।
  • इस थेरेपी की मदद से स्किन की झुर्रियों को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा स्लैप थेरेपी फाइन-लाइंस की परेशानियों को कम कर सकता है।
  • चेहरे की मांसपेशियों को एक्टिव रखने के लिए आप स्लैप थेरेपी ले सकते हैं। इससे आपकी स्किन हेल्दी होती है।
  • स्किन की चमक को बढ़ाने के लिए स्लैप थेरेपी लें। ग्लोइंग स्किन के लिए आप स्लैप थेरेपी की मदद ले सकते हैं।
  • यह स्किन से पिंपल्स और एक्ने की परेशानी को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। ऐसे में इस थेरेपी की मदद लें।
Winter Skin Care : सर्दियों में न करें ये गलतियां, वरना स्किन की बढ़ सकती हैं परेशानियां

कैसे लें स्लैप थेरेपी?

  • स्लैप थेरेपी लेने के दौरान आपको कुछ सावधानी बरतने की जरूरत होती है, जैसे-
  • चेहरे पर थप्पड़ मारते समय ज्यादा प्रेशर न दें।
  • एक बार में 50 से अधिक थप्पड़ न मारें।
  • सेंसटिव स्किन पर स्लैप थेरेपी लेने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
  • स्लैप थेरेपी लेने से पहले सादे पानी से चेहरा साफ करें।
स्लैप थेरेपी स्किन के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है या फिर आपकी स्किन सेंसटिव है, तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article