लाइफस्टाइल

MahaShivratri Rangoli Design 2024: महाशिवरात्रि पर बनाएं ये खास रंगोली डिजाइन, भोलेनाथ हो जाएंगे प्रसन्न

Mahashivratri 2024 Rangoli Designs: महाशिवरात्रि का त्योहार इस साल 8 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसे में इस त्योहार पर भोलेनाथ की कृपा बनाए रखने के लिए घर के आंगन में बनाएं ये सिंपल रंगोली डिजाइन्स।

Image

Mahashivratri Rangoli Designs

Mahashivratri 2024 Rangoli Designs: महाशिवरात्रि का त्योहार हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार चतुर्दशी तिथि 8 मार्च को पड़ रही है। इस दिन भोलेनाथ को उनकी पसंदीदा चीजें चढ़ाई जाती है। बेल-पत्र और पसंदीदा प्रसाद भोलेनाथ को भोग लगाते हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर घर पर भी पूजा की जाती है। इस खास मौके पर लोग घर के आंगन और मंदिर को रंगोली से साजते हैं। ऐसे में अगर आप भी महाशिवरात्रि के मौके पर घर के आंगन और मंदिर की शोभा बढ़ाना चाहती हैं तो इस तरह के रगोली डिजाइन्स बना सकती हैं। घर के आंगन में आप शिवलिंग रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह का रंगोली डिजाइन बनाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे बनाना बेहद आसान है। ऐसे में आज हम आपको कुछ सिंपल और ट्रेंडी रंगोली डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बनाकर आप घर की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

चावल से बनाएं रंगोली

Chawal Rangoli Design

Chawal Rangoli Design

घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए आप चावल से शिवलिंग बना सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि सफेद शिवलिंग का दर्शन करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है।

फूलों से बनाएं शिवलिंग रंगोली

Make Rangoli With Rose Petals

Make Rangoli With Rose Petals

आप घर के आंगन और मंदिर के पास फूलों से शिवलिंग की रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। फूलों से रंगोली बनाना भी बेहद आसान है। आप चाहें तो अलग अलग रंगों के फूलों से भी रंगोली बना सकते हैं।

थाली पर बनाएं शिवलिंग का डिजाइन

Rangoli Designs

Rangoli Designs

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आप तांबे की थाली पर शिवलिंग बना सकते हैं। थाली में रंगोली डिजाइन बनाना बेहद आसान है। रंगोली को आप मोतियों से सजा सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article