लाइफस्टाइल

Simple Rangoli designs for Rakhi: रक्षा बंधन की धूम होगी दुगनी, अभी से चुन लें आंगन के लिए अपनी फेवरेट रंगोली डिजाइन

Rangoli designs for Raksha Bandhan (राखी की रंगोली डिजाइन): राखी का त्योहार इस साल 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। पूर्णिमा की तिथि पर पड़ने वाले इस त्योहार पर घर की साज सज्जा करने का भी अत्यधिक महत्व होता है। राखी पर अपना घर आंगन सजाने के लिए देखें रंगोली के नई लेटेस्ट डिजाइन फोटो और रंगोली कैसे बनाते हैं।

Image

Simple easy latest rangoli designs for rakhi 2023 raksha bandhan rangoli images

Raksha Bandhan 2023 Rangoli design: भाई-बहन के प्यार का जश्न मनाने वाला राखी का त्योहार इस साल और धूम लेकर आ रहा है। हिंदू पंचांग के हिसाब से पूर्णिमा की तिथि के साथ साथ इस त्योहार का भी अत्यधिक महत्व होता है। राखी वाले दिन नए कपड़े पहन पूजा पाठ करने के साथ साथ घर की साफ सफाई और साज सज्जा करने से भी बहुत लाभ मिलता है। अगर आप भी राखी पर अपने घर आंगन की रंगत एकदम चमकाना चाहते हैं, तो आंगन में बनाने के लिए रंगोली की नई डिजाइन एकदम जबरदस्त हो सकती है। देखें रंगोली कैसे बनाते हैं, और राखी स्पेशल रंगोली के लेटेस्ट फोटो।

Rangoli design for Raksha Bandhan

फ्लोरल रंगोली

Rangoli designs latest

Rangoli designs latest

मल्टीकलर फ्लोरल डॉट पैटर्न की ये रंगोली बहुत ही प्यारी लग रही है। आंगन में बहुत ही सिंपल सी कोई बनानी है तो आप ऐसी राखी जैसी रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए आपको केवल फूल बनाने हैं और उंगलियों की मदद से आप स्ट्रोक्स ड़ाल सकते हैं।

हैप्पी राखी रंगोली

Happy Rakhi rangoli

Happy Rakhi rangoli

रक्षा बंधन के त्योहार पर ऐसी सुंदर सी राखी वाली रंगोली बनाना एकदम बेस्ट रहेगा। आप तिरंगे वाले रंगों के अलावा अपनी पसंद के दूसरे रंग भी भर सकते हैं। बेशक ही रंगोली के इन रंगों को देख हर किसी का चेहरा एकदम खिल उठेगा।

मल्टीकलर रंगोली

Simple rangoli designs

Simple rangoli designs

राखी का त्योहार हर्ष, उल्लास और खुशियां का जश्न मनाने वाला होता है, इस दिन आंगन या घर के मेन गेट पर ऐसी रंग बिरंगी रंगोली बनाएंगे, तो बहुत ही बढ़िया लुक आएगा।

फूलों की रंगोली

Flower rangoli

Flower rangoli

तीज त्योहार पर असली फूलों की रंगोली भी बहुत बढ़िया लगती हैं। आप इन तीनों में से अपनी पसंद की कोई भी फूल वाली रंगोली एकदम आसानी से बना सकते हैं। आपके पास जो भी फूल उपलब्ध हो उनका इस्तेमाल कर बढ़िया सजावट हो सकती है।

सिंपल रंगोली

Raksha bandhan ki rangoli

Raksha bandhan ki rangoli

रक्षाबंधन की रंगोली बनाने के लिए बेहतरीन डिजाइन्स तलाश रहे हैं, तो फिर ये सिंपल और बहुत ही ज्यादा सुंदर लुक वाली रंगोली किसी से कम नहीं है। आप ऐसी गोलाकार वाली रंगोली को अपनी पसंद के फूलों और रंगों से सजा सकते हैं।

मांडला रंगोली

Mandala Floral rangoli

Mandala Floral rangoli

गोल मांडला स्टाइल की स्ट्रोक वाली रंगोली भी कुछ कम नहीं लग रही है। अगर आप अपने घर की रंगत त्योहार पर एकदम चमचमाना चाहते हैं, तो फिर ये वाली रंगोली झटपट बना ड़ाले। प्यारे रंगों को देख घर के हर सदस्या का मन एकदम जगमगा उठेगा।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article