लाइफस्टाइल

Side Effects of Alor Vera Gel: फायदे की जगह स्किन को हो सकता है बड़ा नुकसान, जान लें एलोवेरा जेल के ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले स्किन प्रॉब्लम्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 10, 2024, 12:42 PM IST

Side Effects of Alor Vera Gel: एलोवेरा जेल का इस्तेमाल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसका ज्यादा इस्तेमाल स्किन प्रॉब्लम्स का भी कारण बन सकता है। यहां जानें एलोवेरा जेल से स्किन को क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।

Image

Side Effects of Alor Vera Gel

Side Effects of Alor Vera Gel: जब कभी भी हम स्किन केयर के लिए घरेलू नुस्खे की बात करते हैं तो सबसे पहले हमारे दिमाग में एलोवेरा जेल का नाम ही आता है। स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में एलोवेरा काफी फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा के इस्तेमाल से पिंपल, एक्ने जैसी समस्याओं से आसानी से छुटकारा मिल जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि एलोवेरा जेल का ज्यादा इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा को काफी नुकसान हो सकता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि एलोवेरा जेल के ज्यादा इस्तेमाल से स्किन को क्या क्या प्रॉब्लम्स हो सकते हैं।

एलोवेरा जेल से स्किन को होने वाले नुकसान

त्वचा में जलन

एलोवेरा जेल का अधिक इस्तेमाल करने से त्वचा में जलन, लालिमा,या सूजन जैसी समस्या हो सकती है। खासकर उन लोगों को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है। ऐसे में इन लोगों को एलोवेरा जेल के अधिक इस्तेमाल से बचना चाहिए।

एलर्जी की संभावना

एलोवेरा जेल का ज्यादा इस्तेमाल एलर्जी का भी कारण बन जाते हैं। इसके इस्तेमाल से खुजली, चकत्ते, या त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं। ऐसे में एलोवेरा जेल का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें।

स्किन हो सकती है ड्राई

दिन में दो से तीन बार एलोवेरा जेल इस्तेमाल करने से स्किन ड्राई भी हो सकती है। यह त्वचा की नमी को छीन लेता है।

मुंहासे का खतरा

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो एलोवेरा जेल का ज्यादा इस्तेमाल मुंहासों का भी कारण बन सकता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो इससे मुंहासे निकल सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article