Shraddha Arya Beauty Tips: कुंडली भाग्य की प्रीता जैसी नेचुरली ग्लोइंग स्किन के लिए गर्ल्स जरूर ट्राई ये श्रद्धा आर्य (Shraddha Arya Skincare for Natural Glow) का ये खास स्किनकेयर रूटीन। बेहतरीन एक्टिंग के साथ श्रद्धा का निखार भी अक्सर लोगों को उनका कायल बना देता है। श्रद्धा के चांद से चमकते मुखड़े का राज है, उनका डेली स्किनकेयर रूटीन और बेहतरीन लाइफस्टाइल। बता दें कि श्रद्धा अपनी स्किन को लेकर सजग रहती है, और स्किन को हेल्दी रखने के लिए तरह तरह की नेचुरल चीज़े आजमाती और अपनाती हैं।
34 की उम्र में भी श्रद्धा की स्किन 24 साल की जवां लड़की से कम नहीं लगती हैं। श्रद्धा आर्य के बेदाग और बिना झुर्रियों वाले चेहरे का राज अच्छी डाइट, एक्सरसाइज और स्किनकेयर रूटीन है। केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स और बहुत सारा मेकअप इस्तेमाल करने के बाद भी श्रद्धा का मुखड़ा हर दम चमकता है। तो अगर आप भी श्रद्धा जैसी ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो एक्ट्रेस का ये खास स्किनकेयर रूटीन और ब्यूटी टिप्स आपके बहुत काम की हो सकती हैं।
SHRADDHA ARYA SKINCARE ROUTINE BEAUTY TIPS
- हेल्दी स्किन के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत ज्यादा जरूरी है। श्रद्धा आर्य स्किन के ग्लो के लिए फ्रुट्स का नियमित रूप से सेवन करती हैं।
- निखार के लिए खाना खाने जितना ही हाइड्रेटेड रहना भी जरूरी है, श्रद्धा आर्य त्वचा की चमक के लिए पानी पीने के साथ साथ नारियल पानी और जूस का भी अत्यधिक मात्रा में सेवन करती हैं।
- घर का खाना श्रद्धा आर्य के ग्लो के पीछे का बड़ा सीक्रेट है। श्रद्धा को घर की दाल, रोटी और हरी पत्तेदार सब्जियां बहुत अच्छी लगती है।
- श्रद्धा आर्य ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर विटामिन सी का सीरम यूज करती हैं। जिससे स्किन हाइड्रेशन के साथ साथ त्वचा पर फेशियल जैसा ग्लो भी आ जाता है।
- श्रद्धा आर्य हफ्ते में कोई भी दो दिन के लिए नेचुरल शीट मास्क अप्लाई करती हैं। फेस पर 15 मिनट के लिए शीट मास्क लगाकर श्रद्धा स्किन को रिलैक्सेशन देती हैं।
- ड्राई स्किन के लिए श्रद्धा चेहरे पर घर के नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बना फेस मास्क और स्क्रब लगाती हैं।
- श्रद्धा रोज सुबह उठकर एक बाउल में आइस क्यूब डालकर चेहरा धोती हैं।
- नेचुरल फेस मास्क के लिए श्रद्धा 1 चम्मच चावल का आटा, बेसन, ड्राई गुलाब की पंखुड़ियां, शहद, बादाम का पाउडर, चुटकी भर हल्दी मिलाकर यूज करती हैं।
