लाइफस्टाइल

Happy Sharad Purnima 2024 Wishes Quotes in Hindi: शरद पूर्णिमा पर मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 16, 2024, 06:31 AM IST

Happy Sharad Purnima 2024 Wishes Quotes in Hindi, kojagiri Purnima Status, Wallpaper, Greetings, HD Images Download and Share Online: शरद पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बेहद खास महत्व है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है और उन्हें खीर का भोग लगाया जाता है। साथ ही अपनों को शुभकामनाएं देकर त्योहार को धूम धाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप अपनों को शरद पूर्णिमा की बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Image

Happy Sharad Purnima 2024 Wishes Quotes in Hindi

Happy Sharad Purnima 2024 Wishes Quotes in Hindi, kojagiri Purnima Status, Wallpaper, Greetings, HD Images Download and Share Online: शरद पूर्णिमा का त्योहार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है और खीर का भोग लगाया जाता है। इसके साथ ही चांद की भी पूजा की जाती है। इस साल शरद पूर्णिमा का त्योहार 16 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। शरद पूर्णिमा के मौके पर चांद के नीचे खीर रखना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि रात भर चंद्र की रोशनी के नीचे रखी खीर खाने से सभी रोगों का नाश होता है। मान्यताओं के मुताबिक, शरद पूर्णिमा की रात आसमान में चंद्रमा की किरणों से अमृत वर्षा होती है। त्योहार के इस खास मौके पर लोग सोशल मीडिया पर अपनों को शुभकामनाएं भेजना कभी नहीं भूलते। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ विशेज, कोट्स लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप अपनों को शरद पूर्णिमा की बधाई दे सकते हैं।

Happy Sharad Purnima 2024 Wishes Quotes in Hindi

1. शरद पूर्णिमा की रात लेकर आती है अपने साथ अमृत वर्षा

जो भर देती है हमारे जीवन को सुख और समृद्धि से

आशा है ये त्यौहार आपके जीवन में नई उमंग लेकर आए।

Sharad Purnima Wishes Quotes in Hindi

2. घर में धन की बरसात हो, लक्ष्मी का वास हो।

सभी संकटों का नाश हो, मन में सदा शांति का वास हो।

Sharad Purnima Wishes Quotes in Hindi

3. चांद सी शीतलता, शुभ्रता, कोमलता, उदारता, प्रेमलता

आपको और आपके परिवार को प्रदान हो।

Sharad Purnima Wishes Quotes in Hindi

4. शरद पूर्णिमा का चांद सबसे सुंदर होता है

और सबसे ज्यादा आशीर्वाद देता है।

आशा है इस रात आप सभी पर

चंद्रमा का भरपूर आशीर्वाद बरसे।

Sharad Purnima Wishes Quotes in Hindi

5. शरद पूर्णिमा को आप और आपके परिवार पर

सोमरस बरसे और सुख समृद्धि की वर्षा हो।

Sharad Purnima Wishes Quotes in Hindi

6. संग गोपियां राधा चली कृष्ण के द्वार

कान्हा के सांवले रंग की बिखरे छटा अपार

पूर्णिमा के उज्जवल प्रकाश में मिली वो कृष्ण से

रास लीला आज होगी और नाचेगा सारा संसार

Happy Sharad Purnima Quotes in Hindi

7. रद पूर्णिमा का चांद सबसे सुन्दर होता है

और सबसे ज्यादा आशीर्वाद देता है

आशा है इस रात आप सभी पर

चंद्रमा का भरपूर आशीर्वाद बरसे

Happy Sharad Purnima Quotes in Hindi

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article