लाइफस्टाइल

Shaadi Ki Shopping: रिश्तेदारों में सस्ते में दें ब्रांडेड कपड़ें, 500 वाले Clothes पाकर करेंगे हजारों की तारीफें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 3, 2024, 02:58 PM IST

Shaadi Ki Shopping: अगर आप दिल्ली से शादी की शॉपिंग करना चाहते हैं तो हम यहां आपको दिल्ली के सबसे सस्ते और बेस्ट मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप कम पैसों में झोला भर शॉपिंग कर सकते हैं।

Image

Delhi cheap and best markets for shopping

Shaadi Ki Shopping: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में बाजारों में खरीदारी को लेकर अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। लोग दुल्हन की खरीदारी के साथ साथ रिश्तेदारों के लेन देन के कपड़े भी खरीद रहे हैं। ज्यादातर लोग दिल्ली से शादी की शॉपिंग करना पसंद करते हैं। शादी की शॉपिंक करने के लिए लोग देश-विदेश से दिल्ली आते हैं। यहां कम दामों में अच्छी खरीदारी हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप सस्ते में रिश्तेदारों को कपड़े देने के लिए खरीद सकते हैं।

चांदनी चौक

शादी की खरीदारी के लिए दिल्ली के चांदनी दुनिया के कोने कोने से लोग आते हैं। यहां आपको लेटेस्ट फैशन के हिसाब से कपड़े मिल जाएंगे। यहां आपको 500 के बजट में बढ़िया साड़ियां और सूट मिल जाएंगे। आप यहां ब्रांडेड कपड़े 1000 रुपये तक के बजट में खरीद सकते हैं। ऐसे में रिश्तेदारों को कपड़े देने के लिए दिल्ली का चांदनी चौक मार्केट आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।

करोल बाग

अगर आप बजट में शॉपिंग करना चाहते हैं तो दिल्ली का करोल बाग मार्केट आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। यहां आपको हर वो चीज मिल जाएगा जो शादी के लिए खरीदना चाहते हैं। करोल बाग के अजमल खान रोड पर आपको शादी की शॉपिंक के लिए अच्छा कलेक्शन मिल जाएगा।

सरोजनी नगर

दिल्ली का सरोजनी नगर मार्केट सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देशभर में प्रसिद्ध है। शादी-ब्याह में रिश्तेदारों को कपड़े देने के लिए आप यहां एक्सप्लोर कर सकते हैं। ब्राइड की शॉपिंग के लिए भी ये मार्केट बेस्ट है।

लाजपत नगर

लाजपत नगर मार्केट भी शादी की शॉपिंग के लिए बेस्ट माना जाता है। यहां आपको थोक पर कपड़े मिल जाएंगे। साथ ही यहां आप डिजाइनर कपड़े भी खरीद सकते हैं।

राजौरी गार्डन

शादी की शॉपिंग के लिए आप दिल्ली का राजौरी गार्डन मार्केट भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आपको बजट रेट पर अच्छे कपड़े मिल जाएंगे। ऐसे में इस मार्केट को एक्सप्लोर करना ना भूलें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article