लाइफस्टाइल

Sevai Upma Recipe: संडे को बनाए खास, सुबह नाश्ते में बनाएं टेस्टी और हेल्दी सेवई उपमा, 10 मिनट बनकर हो जाएगी तैयार, नोट करें रेसिपी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 31, 2025, 07:05 AM IST

Sevai Upma Recipe: सेवई उपमा एक स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला नाश्ता है। इसे बनाना बहुत आसान है और इसे आप अपनी पसंद की सब्जियों के साथ बना सकते हैं। अगर संडे की सुबह आप कुछ हेल्दी नाश्ता बनाना चाहते हैं तो यहां से रेसिपी नोट कर सकते हैं।

Image

सेवई उपमा रेसिपी (Image: istock)

Sevai Upma Recipe: सुबह का नाश्ता हमेशा हेल्दी करना चाहिए, क्योंकि ये आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। लेकिन कई बार ये समझ नहीं आता कि सुबह नाश्ते में क्या बनाया जाए। खासकर संडे को, जब घर पर सभी लोग रहते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो सेवई उपमा बना सकते हैं। यह न सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाता है बल्कि यह टेस्टी और हेल्दी भी है। यहां से नोट कर लें सेवई उपमा बनाने की रेसिपी।

सामग्री

  • 1 कप सेवई
  • 1 बड़ा चम्मच तेल या घी
  • 1/2 चम्मच राई
  • 1/2 चम्मच उड़द दाल
  • 10-12 करी पत्ते
  • 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 गाजर, बारीक कटी हुई
  • 1/2 कप हरी मटर
  • 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 कप पानी
  • नींबू का रस
  • हरा धनिया

बनाने का तरीका

  • एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर सेवई को सुनहरा होने तक भून लें। इसे एक प्लेट में निकाल कर अलग रख दें।
  • अब उसी पैन में थोड़ा और तेल या घी डालें। राई और उड़द दाल डालकर भूनें।
  • जब राई चटकने लगे, तो करी पत्ते, कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  • अब इसमें कटी हुई गाजर और हरी मटर डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।
  • इसके बाद, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • पैन में पानी डालें और उबाल आने दें।
  • जब पानी उबलने लगे, तो भुनी हुई सेवई डालें और अच्छी तरह मिला लें ताकि कोई गांठ न बने।
  • पैन को ढक्कन से ढक दें और धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं, जब तक कि सेवई पूरी तरह से पानी सोख न ले।
  • ढक्कन हटाकर एक बार चलाएं। अगर सेवई थोड़ी कच्ची लगे, तो थोड़ा और पानी डालकर कुछ देर और पका लें।
  • आंच बंद करें और नींबू का रस और कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिलाएं।
Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article