लाइफस्टाइल

Saree for Karwa Chauth: करवा चौथ पर ये साड़ी पहन रिझाएं अपना सुहाग, देखें दिल्ली के बेस्ट साड़ी बाजार

Saree for Karwa Chauth markets in Delhi (दिल्ली एनसीआर के सस्ते मार्केट्स): दिल्ली एनसीआर में रहते हैं, और तीज त्योहार की शॉपिंग करने की शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन कपड़ें, होम डेकोर पर ज्यादा पैसा खर्च भी नहीं करता चाहते हैं, तो नोएडा, गाजियाबाद दिल्ली के ये सस्ते मार्केट्स आपके बड़े ही काम के हो सकते हैं। करवा चौथ की साड़ियों की शॉपिंग के लिए यहां देखें NCR के सबसे चीप स्ट्रीट शॉपिंग मार्केट्स।

Image

Saree for karwa chauth 2023 online shopping saree market in delhi ncr chandni chowk sarojini nagar lajpat palika

Cheap Street Shopping market Delhi NCR, गाजियाबाद नोएडा के सस्ते मार्केट्स: शॉपिंग चाहे कपड़ों की हो, घर की सजावट के सामान की या जूते चप्पल, गहने आदि की दिल्ली के बाजारों से बेहतर जगह शायद ही कोई होगी। अगर आप भी अभी से करवा चौथ की साड़ियों से लेकर दिवाली के डेकोरेशन आदि की शानदार खरीददारी करना चाह रहे हैं। तो आपके दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद और NCR के शहरों में खरीददारी के गढ़ मौजूद हैं। दिल्ली के चांदनी चौक, सरोजिनी से लेकर गाजियाबाद के तुराब नगर, सदर बाजार तक में आपको सस्तें कपड़ों के साथ साथ फर्नीचर और होम डेकोर की ऐसी वैराइटी मिलेगी, जैसी कहीं और मिलना बहुत मुश्किल है। नोट करें दिल्ली NCR के सबसे सस्ते मार्केट्स की लिस्ट, जहां अगर आप मात्र 500 रुपये भी लेकर जाएंगे, तो भी आपका पूरा झोला भर जाएगा।

Saree for Karwa Chauth 2023 Shopping Cheap Clothes in Delhi

चांदनी चौक

दिल्ली एनसीआर में सबसे सस्ते कपड़ों की तलाश कर रहे हैं, खासतौर से शादी या तीज त्योहार वाले कपड़ों की तो दिल्ली के चांदनी चौक से बेहतर कलेक्शन शायद ही कहीं मिले। चांदनी चौक में आपको लहंगे, शेरवानी समेत ऐसी ऐसी साड़ियों का कलेक्शन मिलेगा जिनके आगे, बड़े बड़े डिजाइनर्स भी पानी कम चाय लगते हैं। करवा चौथ के लिए लाल या हरी साड़ी लेनी है, तो फिर तो आपको यहां पर बहुत ही बढ़िया कलेक्शन मिलेगा।

तुराब नगर मार्केट

गाजियाबाद के तुराब नगर मार्केट को मिनी चांदनी चौक के नाम से ही बुलाया जाता है। अगर आप दिल्ली और चांदनी चौक की भीड़ में नहीं घुसना चाहते हैं, तो एनसीआर वालों के लिए गाजियाबाद के तुराब नगर मार्केट की एक विजिट तो बनती ही है। करवा चौथ की साड़ियों से लेकर पत्नी के लिए गिफ्ट, पूजा की थाल या फिर श्रृंगार के लिए भी कुछ चाहिए, तो तुराब नगर मार्केट में आपको सब कुछ बेहतरीन क्वालिटी और कीमत में मिल जाएगा।

अट्टा मार्केट

नोएडा में रहते हैं और कम कीमत में अच्छे कपड़े पहन स्टाइल मारने का शौक है, तो नोएडा के सेक्टर 18 और 27 वाला अट्टा मार्केट आपके लिए परफेक्ट स्टॉप हो सकता है। करवा चौथ पर अपने या पतिदेव के लिए कोई अच्छी साड़ी-शर्ट या खाने पीने का कुछ अच्छा सा लेना है तो अट्टा मार्केट का चक्कर जरूर लगाएं।

लाजपत नगर

दिल्ली के लाजपत नगर के मार्केट में भी आपको करवा चौथ के लिए बेहतरीन कलेक्शन मिल जाएगा। लाजपत नगर अपनी फैंसी साड़ियों के लिए काफी ज्यादा फेमस है। ऐसे में आप साड़ी के साथ साथ लहंगा, ज्वेलरी और बाकी श्रृंगार का सामान कम दामों में खरीद सकते हैं।

सरोजिनी नगर

वेस्टर्न कपड़ों के साथ साथ दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में करवा चौथ के हिसाब वाले कपड़े भी अच्छी कीमत में मिल जाएंगे। वहीं अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करना चाह रहे हैं, तो फिर इन्हीं मार्केट वाली दुकानों के ऑनलाइन स्टोर या व्हाट्सएप नंबर भी मिल जाएंगे। जहां से आप बिना कही जाए, घर पर ही जरूरत का सारा सामान अच्छी कीमतों पर पा सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article