लाइफस्टाइल

Sardar Patel Quotes on Freedom: स्वतंत्रता दिवस के मौक पर पढ़ें लौह पुरुष के ये प्रेरक विचार, 15 अगस्त पर अपनों संग करें शेयर

Sardar Patel Quotes on Freedom: सरदार पटेल के ये अनमोल विचार अगर आपको भी प्रभावित और प्रेरित कर रहे हों तो आप इन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर सकते हैं। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप इन विचारों को अपने दोस्तों, सहकर्मियों और करीबियों को भी भेज सकते हैं।

Image

Sardar Patel Quotes on Freedom in Hindi

Sardar Patel Quotes on Freedom in Hindi: 15 अगस्त 2024 तो भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारत की आजादी के लिए ना जाने कितने ही देशभक्तों ने अपना खून पसीना एक कर दिया था। ऐसे ही एक स्वतंत्रता सेनानी थे सरदार वल्लभ भाई पटेल। पटेल को भारत का लौह पुरुष भी कहा जाता था। वह देश के पहले गृहमंत्री और पहले उप-प्रधानमंत्री थे। सरदार पटेल ने आजाद भारत को जिस अंदाज में संवारा वो आज भी तारीफ का विषय है। तो आजादी के इस पावन पर्व पर आइए डालते हैं एक नजर सरदार वल्लभ भाई पटेल के उन विचारों पर एक नजर जो किसी भी भारतीय को प्रेरणा से भर देंगे:

Sardar Patel Quotes on freedom, Vallabhbhai Patel quotes, Sardar Vallabhbhai Patel quotes on freedom

- इस मिट्टी में कुछ अनूठा है, जो कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है।

- आज हमें ऊंच-नीच, अमीर-गरीब, जाति-पंथ के भेदभावों को समाप्त कर देना चाहिए।

- हर नागरिक की यह मुख्य जिम्मेदारी है कि वह महसूस करे कि उसका देश स्वतंत्र है और अपने स्वतंत्रता देश की रक्षा करना उसका कर्तव्य है।

- शक्ति के अभाव में विश्वास व्यर्थ है। विश्वास और शक्ति, दोनों किसी महान काम को करने के लिए आवश्यक हैं।

- भले ही हम हजारों की संपत्ति खो दें, और हमारा जीवन बलिदान हो जाए, हमें मुस्कुराते रहना चाहिए और ईश्वर और सत्य में अपना विश्वास बनाए रखना चाहिए।

- संस्कृति समझ-बूझकर शांति पर रची गई है. मरना होगा तो वे अपने पापों से मरेंगे. जो काम प्रेम, शांति से होता है, वह वैरभाव से नहीं होता।

- आपकी अच्छाई आपके मार्ग में बाधक है, इसलिए अपनी आँखों को क्रोध से लाल होने दीजिए और अन्याय का सामना मजबूत हाथों से कीजिए।

- भारत एक अच्छा उत्पादक है और इस देश में कोई अन्न के लिए आंसू बहाता हुआ भूखा ना रहे।

- आपको अपना अपमान सहने की कला आनी चाहिए।

- आपकी भलाई आपके रास्ते में बाधा है, इसलिए अपनी आंखों को गुस्से से लाल होने दें, और अन्याय के साथ मजबूती से लड़ने की कोशिश करें।

- अधिकार मनुष्य को तब तक अंधा बनाए रखेंगे, जब तक मनुष्य उस अधिकार को प्राप्त करने हेतु मूल्य न चुका दे।

- जब जनता एक हो जाती है, तब उसके सामने क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता। अतः जात-पांत के ऊंच-नीच के भेदभाव को भुलाकर सब एक हो जाइए।

सरदार पटेल के ये अनमोल विचार अगर आपको भी प्रभावित और प्रेरित कर रहे हों तो आप इन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर सकते हैं। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप इन विचारों को अपने दोस्तों, सहकर्मियों और करीबियों को भी भेज सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article