लाइफस्टाइल

Sad Love Shayari: टूटे दिलों को सहारा देगी ये शायरी- देखें सैड शायरी हिंदी में लिखी हुई, 2 Line, स्टेटस

Sad Love Shayari in Hindi (सैड लव शायरी इन हिंदी लिखित): अगर आपके प्यार भरे दिल को किसी ने तोड़ दिया है तो यहां दी गई शायरी की मदद से आप खुद को संभाल सकते हैं या अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं। यहां देखें टूटे दिल के लिए सैड शायरी, सैड शायरी इन हिंदी, सैड शायरी 2 line, सैड शायरी स्टेटस boy के लिए विकल्प।

Image

Sad Love Shayari In Hindi

Sad Love Shayari in Hindi: प्यार (Love) एक फीलिंग है। जिसे शब्दों में बयां करना हर किसी के लिए मुश्किल होता है। अपने इश्क के बारे में कुछ कहना हो या फिर टूटे दिल के जज्बात को बयां करना है तो शायरियां आपके काम आ सकती हैं। ऐसे में हम आपके लिए आज वैलेंटाइन डे (Valentine's Day 2024) के मौके पर लेकर आए हैं कुछ ऐसी शायरी, जो आपकी फीलिंग्स को एक्सप्रेस कर सकती हैं।

Sad Love Shayari, Broken Heart Shayari In Hindi

1) तेरा काम जलाना सही , मेरा काम बुझाना रहेगा।

तुझमें और मुझमें फर्क है छोटे, वो हमेशा रहेगा।

2) तेरी मोजूदगी का एहतराम कर भी लूं,

जब होगा रूबरु तो ये ज़ज़बात कहां छुपाऊंगा।

3) एक उमर लेके आना मैं खाली किताब ले आउंगा,

तोड़ कर लाने के वादे नहीं मैं अपनी कलम से सितारे सजाऊंगा।

4) वो ढूंढ़ रहे हैं वजह मेरी मुस्कान की,

नादान मेरे सजदो से बेखबर हैं।

5) वो राज की तरह मेरी बातों मे था,

जुगनू जैसे मेरी काली रातों में था,

किस्सा क्या सुनाऊं तुम्हें कल रात का,

सितारों की भीड़ में, वो चांद मेरे हाथों में था।

6) तू बेचैन नहीं, मुझे चैन नहीं,

तुझे जरुरत नहीं,

मेरी और कोई जरुरत नहीं,

एक वक्फ के बाद की है मोहब्बत किसी से,

तुझे कदर नहीं, मुझे सबर नहीं।

7) वो झूठे वादे करते है। मगर मिलने नहीं आते।

हम भी कमबख्त इश्क से बाज नहीं आते।

8) आसान सा कुछ करना होता तो पहाड़ तोड़ लेते,

हमें तो कमबख्त इश्क करना था।

9) खाली दिल, खाली हाथ,

यादों से भरके मकान रखा है।

मुस्कुराते भी तो झूठा हो तुम,

जाने क्या हाल बना रखा है।

10) काश तू भी बन जाए यादों की तरह !

न वक्त देखना हो न बहाना हो, बस चली आये !

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article