लाइफस्टाइल

Sabudana Salad Recipe: दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक, बस झटपट तैयार करें चटपटा और हेल्दी साबूदाना सलाद, नोट करें रेसिपी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 20, 2025, 11:54 AM IST

Sabudana Salad Recipe: साबूदाना कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। सुबह नाश्ते में साबूदाना सलाद का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहा रहता है। साथ ही आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं। यहां से नोट कर लें साबूदाना सलाद बनाने की रेसिपी।

Image

साबूदाना सलाद बनाने का तरीका (Image: istock)

Sabudana Salad Recipe: साबूदाना का सेवन अक्सर व्रत के समय किया जाता है। उपवास के दौरान लोग साबूदाने की टिक्की, खीर या फिर खिचड़ी बनाकर खाते हैं। साबूदाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में अगर आप कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो साबूदाना सलाद खा सकते हैं। ये हेल्दी होने के साथ साथ बेहद लाइट होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। ऐसे में यहां हम आपको साबूदाना सलाद बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

सामग्री

  • भिगोया हुआ साबूदाना: 1 कप
  • खीरा: 1 (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर: 1 (बारीक कटा हुआ)
  • मूंगफली: 2 बड़े चम्मच (भुनी और कुटी हुई)
  • हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च: 1 (बारीक कटी हुई, स्वादानुसार)
  • नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच
  • सेंधा नमक: स्वादानुसार
  • अनार के दाने (गार्निश के लिए): 2-3 बड़े चम्मच

साबूदाना सलाद बनाने का तरीका

साबूदाना तैयार करें

सबसे पहले साबूदाने को अच्छी तरह से धो लें ताकि उसका स्टार्च निकल जाए। फिर इसे 4-5 घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगो दें। ध्यान रखें कि पानी साबूदाने से थोड़ा ही ऊपर हो। साबूदाना इतना नरम हो जाना चाहिए कि उंगलियों के बीच दबाने पर आसानी से मैश हो जाए।

मूंगफली भूनें

एक पैन में मूंगफली को हल्का भून लें। जब वे ठंडी हो जाएं, तो उनका छिलका उतार कर हल्का सा कूट लें।

सामग्री मिलाएं

एक बड़े कटोरे में भिगोया हुआ साबूदाना लें। इसमें कटा हुआ खीरा, टमाटर, मूंगफली, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

मसाले और नींबू मिलाएं

अब इसमें सेंधा नमक और नींबू का रस डालकर सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स करें।

परोसें

आप चाहें तो ऊपर से अनार के दाने डालकर इसे गार्निश कर सकते हैं। इस स्वादिष्ट और पौष्टिक सलाद को ठंडा-ठंडा परोसें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article