लाइफस्टाइल

Rose Day 2024 Shayari: यहां देखें रोज डे पर दो लाइन की शायरी, कोट्स, मैसेजेस, अपनों के साथ करें शेयर

Rose Day 2024 Shayari: आज यानी 7 फरवरी को वैलेंटाइन वीक का पहला दिन है। इस दिन रोज डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन सभी कपल्स एक-दूसरे को गुलाब देकर अपने दिल की बात कहते हैं।

Image

Rose Day shayari

Rose Day 2024 Shayari: रोज डे पर रात 12 बजते ही प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को रोज डे की बधाई देने लगते हैं। रोज डे के साथ ही वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है। वैलेंटाइन वीक के पहले दिन कपल्स एक दूसरे को गुलाब देकर प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन हर किसी के लिए ये मुमकिन नहीं हो पाता कि वो रोज डे पर अपने पार्टनर को गुलाब दे सकें। ऐसे में वो लोग रोज डे पर शायरी भेज अपनों को स्पेशल फील करा सकते हैं। अगर आप भी इस रोज डे अपनी वैलेंटाइन को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो ये शायरी, विशेज, कोट्स, मैसेज, फोटो, स्टीकर्स, स्टेटस, GIF भेज सकते हैं। यहां देखें रोज डे शायरी, विशेज, कोट्स, व्हाट्सऐप स्टेटस, मैसेज, फोटोज।

Happy Rose Day Shayari in Hindi

1) टूटा हुआ फूल खुशबू दे जाता हैं,

बिता हुआ पल यादें दे जाता हैं,

हर शख्स का अपना अंदाज होता हैं,

कोई जिंदगी में प्यार तो,

कोई प्यार में ज़िन्दगी दे जाता।

हैप्पी रोज डे 2024

Rose Day 2024

Rose Day 2024

2) तुम्हारी अदा का क्या जवाब दूं,

क्या खूबसूरत सा उपहार दूं,

कोई तुमसे प्यारा गुलाब होता तो लाते,

जो खुद गुलाब है उसको क्या गुलाब दूं।

हैप्पी रोज डे

3) प्यार के समंदर में सब डूबना चाहते हैं,

प्यार में कुछ खोते हैं तो कुछ पाते हैं,

प्यार तो एक गुलाब है जिसे सब तोडना चाहते हैं,

हम तो इस गुलाब को चूमना चाहते हैं।

Happy Rose Day 2024

Rose Day wishes

Rose Day wishes

4) गुलाब की खूबसूरती भी फिकी सी लगती हैं,

जब तेरे चेहरे पर मुस्कान खिल उठती हैं,

यूँ ही मुस्कुराते रहना मेरे प्यार तू,

तेरी खुशियों से मेरी साँसे जी उठती हैं।

हैप्पी रोज डे लव

5) रोज-रोज रोज डे आए,

फिर तू मेरे लिए गुलाब लाए,

इसी बहाने से सही,

तू मुझसे मिलने तो आए।

हैप्पी रोज डे 2024

Happy Rose Day shayari

Happy Rose Day shayari

6) मेरी दीवानगी की कोई हद नहीं,

तेरी सूरत के सिवा मुझे कुछ याद नहीं,

मैं गुलाब हूँ तेरे गुलशन का,

तेरे सिवाएं मुझ पर किसी का हक नहीं।

Happy Rose Day

7) गुलाब लाये है तेरे दीदार के लिए,

पर वो भी मुरझा गया तेरे नूर के आगे,

तू ऐसा खूबसूरत हिरा है,

कि कोहिनूर भी सोचे तुझे पाने के लिए।

हैप्पी रोज डे 2024

Love Quotes

Love Quotes

8) एक रोज उनके लिए,

जो मिलते नहीं रोज रोज,

मगर याद आते हैं हर रोज।

हैप्पी रोज डे

9) यूं तो प्यार जताने के लिए,

किसी गुलाब की जरूरत नहीं हैं मुझे,

क्योंकि हर पल दिल से बहुत चाहा है तुझे।

हैप्पी रोज डे 2024

Rose Day stickers

Rose Day stickers

10) फूल खिलते रहे जिंदगी की राह में,

हंसी चमकती रहे आपकी निगाह में,

कदम कदम पर मिले खुशी की बहार आपको,

दिल देता है यही दुआ बार-बार आपको।

हैप्पी रोज डे

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article