लाइफस्टाइल

Republic Day Rangoli: गणतंत्र दिवस पर रंगोली से सजाएं स्कूल-कॉलेज और दफ्तर, इन 5 खूबसूरत डिजाइन से निखर जाएगी आंगन की खूबसूरती

26 January Special Rangoli: किसी भी खास मौके और त्योहार पर रंगोली बनाने का अपना अलग ही महत्व होता है, ऐसे में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अगर आप अपने घर, आंगन, मेन डोर, ऑफिस या स्कूल की सजावट करना चाहते हैं। तो तिरंगे रंगों में सराबोर रंगोली के कुछ खूबसूरत डिजाइन आपको जरूर ट्राई करने चाहिए। रंगोली के इन डिजाइन से आपके घर और आंगन की शोभा बढ़ेगी।

Image

Republic Day 2024 Rangoli Ideas

26 January Special Rangoli: हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू किया गया था। भारत के इतिहास में यह दिन एक खास अहमियत रखता है। यही वजह है कि इस दिन को हर साल राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जाता है। स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों की छुट्टी रहने के बाद भी लोग काफी उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मनाते हैं। हर त्योहार की तरह गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए भी लोग खास तैयारियां करते हैं। इस मौके पर लोग अलग-अलग थीम पर रंगोली भी बनाते हैं। अगर आप भी इस गणतंत्र दिवस रंगोली बनाना चाहते हैं और किसी सरल डिजाइन की तलाश कर रहे हैं, तो गणतंत्र दिवस की रंगोली के लिए बेहतरीन कुछ आइडियाज के बारे में आज हम आपको बताएंगे।

गणतंत्र दिवस रंगोली डिजाइन (Republic Day Rangoli Design)

1) मोर डिजाइन

बात की जाए मोर डिजाइन वाली रंगोली की तो लगभग हर त्योहार पर मोर वाली रंगोली का चलन है। अगर आप गणतंत्र दिवस पर भी मोर डिजाइन की रंगोली बनाना चाहते हैं, तो राष्ट्रीय ध्वज के रंगों की मदद से शानदार मोर डिजाइन की रंगोली बना सकते हैं।
26 January Rangoli Design

26 January Rangoli Design

2) राष्ट्रीय ध्वज डिजाइन

अगर आप गणतंत्र दिवस के लिए सुंदर और सरल रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए राष्ट्रीय ध्वज एक बढ़िया विकल्प है। आप साधारण राष्ट्रीय ध्वज से लेकर अलग-अलग डिजाइन के साथ राष्ट्रीय ध्वज बना सकते हैं। यह डिजाइन न सिर्फ गणतंत्र दिवस के लिए परफेक्ट रहेगी, बल्कि बनाने में बेहद आसान और दिखने में बेहद यूनीक भी रहेगी।
Rangoli Design For Republic Day

Rangoli Design For Republic Day

3) फ्लोरल रंगोली

फ्लोरल रंगोली भी बीते कई समय से लगातार ट्रेंड में है। आप हर पर्व के मुताबिक फ्लोरल रंगोली बना सकते हैं। अगर आप गणतंत्र दिवस के मौके पर रंगोली बनाना चाह रहे हैं, तो इसके लिए भी फ्लोरल डिजाइन का चुनाव कर सकते हैं। राष्ट्रीय ध्वज के रंग के इस्तेमाल से आप बढ़िया और बेहतरीन फ्लोरल रंगोली बना सकते हैं।
Republic Day Rangoli Ideas

Republic Day Rangoli Ideas

4) अनाज की रंगोली

अगर आप गणतंत्र दिवस के लिए रंगोली बनाना चाहते हैं और आपके पास रंगोली के कलर मौजूद नहीं है, तो निराश ना हों। आप घर में मौजूद अनाजों की मदद से भी गणतंत्र दिवस के लिए शानदार रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए आपको झंडे के रंग के अनाज जैसे चावल, मसूर और मूंग दाल का इस्तेमाल करना होगा। इन अनाज की मदद से आप गणतंत्र दिवस के लिए बेहतरीन रंगोली तैयार कर सकते हैं।
Easy Rangoli For Republic Day

Easy Rangoli For Republic Day

5) फूल-पत्तों वाली रंगोली

अगर आप रंगों के बिना अलग अंदाज में गणतंत्र दिवस के लिए रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए फूलों और पत्तियों की मदद ले सकते हैं। आप सफेद और ऑरेंज रंग के फूलों और हरी पत्तियों का इस्तेमाल कर आसान तरीके से खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं।
unique Rangoli Design For 26 January 2024

unique Rangoli Design For 26 January 2024

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article