26 January Special Rangoli : हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह एक राष्ट्रीय त्यौहार है, जिसे पूरा देश धूमधाम से सेलेब्रेट करता है। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। इस खास मौके पर बाजारों में चारों ओर तिरंगे नजर आते हैं। गणतंत्र दिवस के दिन स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें बच्चे खूब भागीदारी लेते हैं। कई कार्यक्रम में रंगोली बनाई जाती है। अगर आप भी इस स्पेशल दिन में अपने घर में रंगोली बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ खास डिजाइन के बारे में बताएंगे, जो आपके घर के आंगन की खूबसूरती को बढ़ाएगा।
26 जनवरी पर आंगन को रंगोली से सजाएं
गणतंत्र दिवस के इस मौके पर आप तिरंगा डिजाइन में कई तरह की रंगोली बना सकते हैं। आज हम आपको तिरंगे के स्टाइल में कई रंगोली के डिजाइन बताएंगे। आइए डालते हैं इसपर एक नजर
रंगोली में दिखाएं सैनिक
गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर आप अपनी रंगोली में जवानों को दिखा सकते हैं। खासतौर पर अगर आप अपने बच्चों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाना चाहते हैं, तो जवानों को अपनी रंगोली में जरूर दिखाएं। हमारे देश में जवान बिना किसी स्वार्थ के बॉर्डर पर तैनात रहते हैं। ऐसे में रंगोली में आप जवानों को दिखाएंगे तो यह एक काफी अच्छा मैसेज हो सकता है।
राष्ट्रीय झंडे का बनाए रंगोली
अगर आप कुछ अलग मैसेज देना चाहते हैं तो अपनी रंगोली में राष्ट्रीय ध्वज बनाएं। यह काफी अलग और खास डिजाइन होता है। खासतौर पर अगर आपका बच्चा किसी कार्यक्रम में भाग ले रहा है, तो आप उन्हें इस डिजाइन की रंगोली बनाना दिखा सकते हैं। ऐसा करने से उनके मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ेगा। साथ ही वजह इस डिजाइन को आसानी से बना भी सकते हैं।
रंगोली में दिखाएं मोर
रंगोली में आप तीन रंग का मोर भी बना सकते हैं। मोर हमारे देश का राष्ट्रीय पक्षी है। साथ ही इस डिजाइन से आपके घर और आंगन की शोभा भी बढ़ेगी। मोर का डिजाइन काफी शानदर होता है।
गणतंत्र दिवस के खास मौके पर आप रंगोली के इन डिजाइन को अपने घर के आंगन में बना सकते हैं। इसके अलावा आप अपने बच्चों को कार्यक्रम में भागीदारी लेने के लिए इन डिजाइन को सिखा सकते हैं। इससे उन्हे काफी प्रेरणा मिलेगी।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
