लाइफस्टाइल

Universal Health Coverage Day: जानिए क्यों मनाया जाता है यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे और क्या है इसकी थीम

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 01:32 PM IST

Universal Health Coverage Day: हर साल 12 दिसंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक हेल्थ कवरेज दिवस मनाया जाता है। इसका मतलब हर व्यक्ति के लिए वित्तीय कठिनाई का सामना किए बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच हैं। अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व के सभी व्यक्ति को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के साथ मजबूत और लचीली स्वास्थ्य प्रणालियों को स्थापित करना है।

Image

जानें क्‍यो मनाते हैं यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे, क्‍या है इसका महत्‍व

KEY HIGHLIGHTS
  • 12 दिसंबर को मनाया जाता है यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे
  • बिल्ड द वर्ल्ड वी वांट: ए हेल्दी फ्यूचर फॉर ऑल" है इस बार का थीम
  • यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी) लोगों को गरीबी से बाहर निकालता है

Universal Health Coverage Day: हर साल पूरे विश्‍व में 12 दिसंबर को इंटरनेशनल यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे (International Universal Health Coverage Day 2022) यानी अंतरराष्ट्रीय सार्वभौमिक हेल्थ कवरेज दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पूरे विश्व में कहीं भी हर व्यक्ति को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है। साथ ही सभी देशों में मजबूत और लचीली स्वास्थ्य प्रणालियों को स्थापित करने के साथ स्वास्थ्य कवरेज की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी इसका लक्ष्‍य है। क्‍या आप जानते हैं कि सार्वभौमिक हेल्थ कवरेज का क्या अर्थ होता है? इसका आसान सा मतलब है कि प्रत्येक व्यक्ति को बगैर वित्तीय कठिनाईयों के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्‍ध कराना। यहां हम आपको इस दिवस के महत्व के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

इस दिन को मनाने का प्रमुख उद्देश्य पूरे विश्व में हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण सस्ती स्वास्थ्य से संबंधित सेवा देना है। हालही में हुए एक बैठक में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सभी सदस्य देश सतत विकास लक्ष्य के एक हिस्से के तौर पर वर्ष 2030 तक इंटरनेशनल यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे की कवरेज को प्राप्त करने के लिए सहमत हुए हैं। यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी) लोगों को गरीबी से बाहर निकालता है, परिवारों और समुदायों की भलाई को बढ़ावा देता है। यह सार्वजनिक स्वास्थ्य संकटों को बचाने के साथ सभी को स्वास्थ्य की ओर ले जाने की कोशिश करता है।

जानें इस दिन का महत्‍व

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सार्वभौमिक हेल्थ कवरेज दिवस मनाने के विकास के लिए 12 दिसम्बर वर्ष 2012 को एक प्रस्‍ताव रखा। उस समय कई देशों ने इसका समर्थन किया। जिसके बाद वर्ष 2017 में संयुक्त राष्ट्र ने इसको लेकर हर साल 12 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य कवरेज दिवस यानी कि यूएचसी दिवस मनाने की घोषणा कर दी। जिसके बाद से हर साल यह दिवस पूरे विश्‍व में मनाया जाता है।

क्या है वर्ष 2022 की थीम?

इंटरनेशनल यूनिवर्स हेल्थ कवरेज 2022 की थीम है " यूएचसी दिवस का विषय है "बिल्ड द वर्ल्ड वी वांट: ए हेल्दी फ्यूचर फॉर ऑल" जो सभी के लिए स्वस्थ भविष्य के निर्माण में स्वास्थ्य कवरेज की भूमिका और महत्व को रेखांकित करता है। इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य कवच तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सेवा आपूर्ति को ध्‍यान में रखकर बनाया गया है। इसका उद्देश्य कोविड के बाद लोगों के स्वस्थ भविष्य का निर्माण करना है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article