लाइफस्टाइल

Rashmika Mandanna: खास तरह की खुशबू की शौकीन हैं रश्मिका मंदाना, मिसेज पुष्पा को पसंद है ये वाला परफ्यूम

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने बताया कि उन्हें हमेशा से कुछ-कुछ फूलों जैसी खुशबू पसंद रही है जिसमें थोड़ा सा वनीला और हल्की सी ताजगी महसूस होती हो। उन्हें वो खुशबुएं बहुत पसंद हैं जो मन को गहराई से छू जाएं।

Image

रश्मिका मंदाना (Photo: Rashmika Mandanna Instagram)

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने बताया कि वह ज्यादातर समय नेचुरल और हल्का मेकअप पसंद करती हैं, लेकिन जब वह किसी खास मौके पर जाती हैं, तो ग्लैम मेकअप करना पसंद करती हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस ने जब रश्मिका से पूछा, "क्या वे बिना मेकअप रहना पसंद करती हैं या फिर फुल मेकअप लुक पसंद है?"

इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "ज्यादातर मैं क्लियर स्किन या फिर लिप और चीक्स पर टिंट लगाकर रहती हूं। मैं चाहती हूं कि मेरी स्किन क्लियर रहे। मेकअप मेरे लिए एक इमोशनल एक्सप्रेशन की तरह है, जैसे परफ्यूम है।” अभिनेत्री ने बताया कि वह नेचुरल और ग्लैम दोनों रहना पसंद करती हैं। सिकंदर फेम अभिनेत्री ने कहा, "कभी-कभी मुझे नेचुरल रहना अच्छा लगता है, तो कभी-कभी ग्लैमरस दिखना। मुझे लगता है कि दोनों ही रूपों की अपनी एक खूबसूरती है।"

अभिनेत्री अपने परफ्यूम के बारे में बात करते हुए कहती हैं, "सच कहूं तो डियर डायरी की हर खुशबू मुझे मेरे एक अलग पहलू की तरह महसूस कराती है, लेकिन यह एक ऐसी खुशबू है जो मुझे मुश्किल दिनों में भी, पूरी तरह से और ईमानदारी से, अपने असली रूप में रहने की याद दिलाती है।"

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने कहा कि उन्हें अपने परफ्यूम ब्रांड 'डियर डायरी' के अलावा भी कुछ खास तरह की खुशबुएं पसंद हैं। उन्होंने कहा, "मुझे हमेशा से कुछ-कुछ फूलों जैसी खुशबू पसंद रही है जिसमें थोड़ा-सा वनीला और हल्की-सी ताजगी महसूस होती हो। मुझे वो खुशबुएं बहुत पसंद हैं जो आपके मन को गहराई से छू जाएं।"

रश्मिका मंदाना आखिरी बार एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म 'कुबेरा' में नजर आई थीं, जिसे शेखर कम्मुला ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में उनके साथ नागार्जुन अक्किनेनी, धनुष, जिम सरभ और दिलीप ताहिल जैसे स्टार्स भी शामिल थे।

(इनपुट- आईएएनएस)

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article