लाइफस्टाइल

देसी सूट में भिड़ीं रानी-सोनाली, बुढ़ापे में दिखाया फैशन का जलवा, देखें किसने मारी बाजी

फिल्म मेकर सूरज बड़जात्या की बेटी की शादी के रिसेप्शन में पहुंची बॉलीवुड की दीवाज रानी मुखर्जी और सोनाली बेंद्रे का लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दोनों ने ही एकदम ट्रेडिशनल लुक वाला सूट पहना था। देखें लेटेस्ट लुक में किसने मारी फैशन की बाजी।

Image

Rani Mukerji And Sonali Bendre At Suraj Barjatya Daughter Wedding

Rani Mukerjee And Sonali Bendre: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या की बिटिया ईशा बड़जात्या की शादी के रिसेप्शन के लिए हिंदी सिनेमा के कई बड़े-बड़े अदाकार पहुंचे थे। रिसेप्शन के लिए हर किसी ने ही बहुत ट्रेडिशनल और देसी आउटफिट्स पहने, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। इन्हीं सेलेब्स में बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी क्वीन्स रानी मुखर्जी और सोनाली बेंद्रे भी शामिल थीं। रानी और सोनाली दोनों ही अक्सर अपने देसी लुक्स से फैंस का दिल जीत लेती हैं। और ईशा के रिसेप्शन में भी उन्होने कुछ ऐसा ही किया, नेटिजन्स को रानी और सोनाली दोनों का लुक पसंद आ रहा है। दोनों ही एक्ट्रेसेस ने सूट पहना था। देखें फैशन की इस लड़ाई में किसका लुक कैसा था, तो किसने मारी बाजी।

रानी और सोनाली का लेटेस्ट सूट लुक

रिसेप्शन के लिए दोनों रानी और सोनाली ने एकदम ही ट्रेडिशनल मगर सिंपल, क्लासिक सूट पहने थे। जिनके कलर से लेकर डिजाइन तक की तारीफ हो रही है। वेडिंग गेस्ट के तौर पर दोनों की ही आउटफिट्स काफी परफेक्ट लग रही थीं। दोनों के सूट वैसे तो अलग थे, लेकिन एक नजर देखने पर स्टाइलिंग थोड़ी एक सी लग सकती है।

Sonali Bendre And Rani Mukerjee

Sonali Bendre And Rani Mukerjee

ट्रेडिशनल सूट कुर्तियों के साथ दोनों ने ही बहुत ट्रेडी और वायरल लुक वाली सलवार पेयर अप की थी। ज्वेलरी, मेकअप तो हेयरस्टाइल तक सब की काफी चर्चा हो रही है। लेटेस्ट सूट लुक ट्राई करना है, तो गर्ल्स इस तरह के कुर्ती-सलवार लुक्स रिक्रिएट कर सकती हैं।

रानी मुखर्जी का फर्शी सलवार सूट

Rani Mukerjee

Rani Mukerjee

रानी ने रिसेप्शन के लिए पिस्ता ग्रीन और लाइम ब्लू के कंट्रास्ट कलर कॉम्बिनेशन वाला फर्शी सलवार सूट पहना था। फर्शी सलवार का लुक इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। कट वी नेक वाली हैवी जरी गोटा वर्क आइवरी शॉर्ट कुर्ती के साथ रानी ने लहरिया प्रिंट फर्शी सलवार पहनी हुई थी। टिशू सिल्क के दुपट्टे के साथ उन्होने अपना लुक कम्पलीट किया था। लंबी ईयररिंग्स, सॉफ्ट कर्ल और बिंदी के साथ पोटली पर्स रानी के लुक में चार चांद लगा रहे थे।

सोनाली बेंद्रे का मिरर वर्क शरारा सूट

Sonali Bendre

Sonali Bendre

सोनाली ने रिसेप्शन के लिए एकदम ही वाइब्रेंट और मल्टीकलर का मिरर, जरी, गोटा वर्क वाला सूट पहना हुआ था। ऑरेंज कलर का शरारा पैंट्स और उसके साथ फ्रॉक स्टाइल की हैवी वी नेक कुर्ती का लुक काफी ट्रेडिशनल और 90s कोडेड लग रहा था। सोनाली ने फॉलिंग वन शोल्डर स्टाइल में दुपट्टा कैरी किया था। क्लच पर्स के साथ मोती वाली चांदबाली ईयररिंग्स, नेकलेस और बिंदी के साथ सॉफ्ट कर्ल्स खास लग रहे थे। आप बताएं फैशन की लड़ाई में आप किन हसीना को ज्यादा नंबर देंगे।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article