Eid 2024 Special Sewai Recipes: ईद के दिन नजदीक हैं। इस साल 10 और 11 मार्च को दुनियाभर में ईद सेलिब्रेट किया जाएगा। अब बात ईद की हो तो सबसे पहले सेवई की मीठी खुशबु जेहन में आ ही जाती है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि सेवई बनाने के बहुत सारे तरीके हैं। आज हम आपके लिए कुल 7 तरीके की सेवइयां लेकर आए हैं। आप चाहें तो ईद के दिन अपने मेहमानों के लिए ये सारी सेवइयां तैयार कर सकती हैं। यकीन मानिए, सेवइयों की इतनी वेराइट देखकर आपकी खूब वाह-वाही होने वाली है और खाने के बाद तो माशाअल्लाह लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
Eid 2024 Try These 7 Different Type Of Sewai/ Sevaiyan
1) किमानी सेवई
इसमें सेवई को घी में भुना जाता है, शहद और चीनी के साथ इसमें स्वाद के लिए जायफल भी डाला जाता है तो इस बार ईद पर किमामी सेवई बनाकर घर आने वाले मेहमानों को इम्प्रेस करें।
Kimami Sewai For Eid 2024
2) सूखी सेवइयां
सूखी सेवइयां स्वाद में लाजवाब और बेहज लजीज होती हैं। इन्हें मेवे के साथ बनाया जाता है।
Eid Ki Sewai Recipe
3) दूध सेवइयां
अब दूध सेवइ के बारे में कौन नहीं जानता भला। ये तो हर दूसरे दिन हमारे घर में बनती है। इसकी रेसिपी सबसे ज्यादा आसान होती है और वो लोग जिन्हें कुछ नया ट्राई करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, उनके लिए तो ये बेस्ट है।
Doodh Wali Sewai For Eid
4) कोकोनट सेवइयां
नारियल का बुरादा डालकर खीर-सेवइयां बनाएं तो लोग आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।
Coconut Sewai Recipe
5) शीर खुरमा
ईद के अवसर पर सेवइयां जरूर बनाई जाती हैं। शीर कुर्मा सेवई, खूजर, दूध, नारियल, इलाइची, खस और बादाम से तैयार की जाती है। शीर का अर्थ फारसी और कुर्मा का मतलब खजूर है। यह रेसिपी आपकी ईद और रमजान को और भी स्पेशल बना देगी।
sheer khurma sewai
6) सेवइयां पायासम
सेवइयां पायासम शायद ही आपने कभी खाया हो। इस सेवइ का स्वाद आपके मेहमान के लिए भी बिल्कुल नया और अलग होगा।
Sewaiyan Payasam
7) मीठी सेवइयां
इस सेवइ को खोया डालकर तैयार किया जाता है। ये जरा सूखी होती हैं और खाने में तो कमाल लगती हैं।
Mithi Sewai Recipe
