लाइफस्टाइल

Ramadan 2024 Shayari, Wishes: आमीन कहते ही दुआएं हो जाएं कबूल.. इन Top 10 रमजान शायरी, मैसेज और कोट्स से अपनों को दें पाक महीने की बधाई

Ramadan 2024 Shayari, Wishes, Quotes Images: रमजान की शुरुआत होते ही लोग एक दूसरे को माह-ए-रमजान की मुबारकबाद देने लगते हैं। हम आपके लिए लाए हैं बेहद खूबसूरत शायरी, संदेश, कोट्स और फोटोज, जिससे आपकी रमजान महीने के शुरुआत की खुशी दोगुनी हो जाएगी।

Image

Ramadan 2024 Shayari Wishes Images Quotes Ramzan Mubarak

Ramadan 2024 Shayari, Wishes, Quotes Images: माह-ए-रमजान इस्लाम धर्म में बहुत ही पाक माना गया है। रमजान के पाक महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। बता दें कि सउदी अरब में 10 मार्च 2024 को रमजान का चांद नजर आ चुका है और 11 मार्च को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा। भारत में इस साल 11 मार्च से रमजान महीने की शुरुआत हो चुकी है। मुस्लिम भाई-बहनों के लिए रमजान का महीना बेहद खास होता है। लोग इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। चांद नजर आते ही सभी एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं रमजान मुबारक की खूबसूरत शायरियां, कोट्स, संदेश और फोटोज, जिसे इस खास मौके पर आप अपनों को भेजकर माह-ए-रमजान की मुबारकबाद दे सकते हैं। यकीन मानिए इन खूबसूरत मैसेज को पढ़कर आपके दोस्त, परिवार और रिश्तेदारों की खुशी दोगुना हो जाएगी।

रमजान मुबारक विशेज इन हिंदी, शायरी, कोट्स, फोटोज (Ramadan Mubarak Shayari, Wishes, Quotes, Status, Images To Download) -

1) चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा,

इबादत से भर जाए रोजा तुम्हारा,

हर नमाज हो कबूल तुम्हारी,

ये दुआ है खुदा से हमारी.

माह-ए-रमाजन की मुबारकबाद 2024

2) जिक्र से दिल को आबाद करना,

गुनाहों से खुद को पाक करना,

बस इतनी सी गुजारिश है हमारी

रमजान के महीने में हमें भी

अपनी दुआओं में याद रखना.

हैप्पी रमजान 2024

3) खुशियां नसीब हों जन्नत नसीब हों

तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो

कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का

मक्का और मदीना की जियारत नसीब हो

आप सभी को रमजान मुबारक!

4) कभी इफ्तार का इंतजार नहीं रहता है,

हर दम मन अल्लाह-अल्लाह कहता है,

रमजान एक ऐसा पावन महीना है,

खुदा हर किसी की दुआ कबूलता है

माह-ए-रमजान की मुबारकबाद

5) किसी का ईमान कभी रौशन न होता

आगोश में मुसलमान के अगर कुरान न होता,

दुनिया न समझ पाती कभी भूख-प्‍यास की कीमत

अगर 12 महीनों में एक रमजान न होता!

आपको रमजान की मुबारकबाद

6) रमजान का महीना आया है,

खुशियों की बहार लाया है।

रोजे रखकर, इबादत करो,

अल्लाह से दुआ मांगो।

रमजान 2024 की मुबारकबाद

7) रमजान का चांद देखा,

रोज़े की दुआ मांगी,

रौशन सितारा देखा,

आप की खैरियत की दुआ मांगी,

आपको रमजान 2024 की बधाई

8) रमदान का पाक महीना आया है

साथ अपने रहमत और बरकत लाया है

मुबारक हो माह-ए-रमजान 2024

9) रमजान में तमन्नाएं आपकी सब पूरी हो जाए,

आपका मुकद्दर हो इतना रोशन कि,

आमीन कहने से आपकी,

सारी दुआएं कबूल हो जाए

आपको रमजान मुबारक भाईजान

10) तेरा घर ही मक्का-मदीना बन जाए,

तू खुदा का सबसे पाक इंसान कहलाए,

कुछ इस तरह का चमत्कार

इस साल रमजान दिखाए.

रमजान मुबारक 2024

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article