लाइफस्टाइल

Chand Mehndi Designs For Ramadan 2024: माह-ए-रमजान पर हाथ में सजाएं ये खूबसूरत चांद वाले मेहंदी डिजाइंस, ईद में हर तरफ होगी आपकी तारीफ

Ramadan 2024 Chand Mehndi Designs: अगर आप रमजान के पाक महीने में हाथों को खूबसूरत चांद मेहंदी बनाने की सोच रहे हैं तो यहां दिए डिजाइंस को देख सकते हैं। यहां दिए चांद मेहंदी के डिजाइंस ईद के मौके पर आपके हाथों की खूबसूरती को और भी ज्यादा निखार देंगी।

Image

Ramadan 2024 Chand Mehndi Designs: माह-ए-रमजान की शुरुआत हो चुकी है। मुसलमान भाई-बहनों को इस पाक महीने का इंतजार बेसब्री से रहता है। अब हम सभी किसी न किसी मौके पर हाथों पर कई डिजाइन की मेहंदी लगाते हैं, तो ऐसे में रमजान में मेहंदी न लगाएं ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में अगर आप भी अपने हाथों पर मेहंदी रचाने के लिए यूनिक, सिंपल और खूबसूरत मेहंदी के डिजाइंस तलाश रही हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। डिजाइन की बात करें तो आजकल ताज महल, Arabic, मोर , फूल जैसे कई सारे डिजाइन ट्रेंड में हैं लेकिन इस्लाम में चांद की खास एहमियत होती है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं रमजान के पाक मौके पर हाथों की खूबसूरती को दोगुना करने के लिए चांद मेहंदी के कुछ आसान डिजाइंस-

1) फूलों की बेल से बनाएं चांद

अगर आप हाथों की बैक मेहंदी डिजाइंस तलाश रही हैं, तो एक बार आप ऊपर दिखाई गई तस्वीर पर नजर डालें। इस मेहंदी आर्ट में आप फूलों की बेल से चांद बना सकती हैं। इसके लिए आप छोटे और बड़े आकार के फूल बनाएं और उन्‍हें कर्व स्टाइल में पत्तियों, शाखाओं और लताओं की मदद से बढ़ाते जाएं। आपको इसमें चांद की कोई आउटलाइन नहीं बनानी होती है, बस बेल से मेहंदी को आगे बढ़ते जाना होता है। इसके अतिरिक्‍त मेहंदी को और भी ज्‍यादा खूबसूरत लुक देने के लिए आप चेन मेहंदी डिजाइंस या फिर डॉट मेहंदी को इसमें एड कर सकती हैं।
Flower With Chand Mehndi Designs For Ramadan 2024

Flower With Chand Mehndi Designs For Ramadan 2024

2) फ्रंट हैंड चांद मेहंदी डिजाइंस

अगर आप फ्रंट हैंड के लिए चांद मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं, तो आपको ऊपर दिखाई गई इस तस्‍वीर को देखना चाहिए। इस तस्‍वीर में आप कई तरह की चांद डिजाइंस देख सकती हैं। अगर आपको बहुत ज्‍यादा हैवी मेहंदी डिजाइन हाथों पर नहीं लगानी है, तो आपको इस तस्‍वीर पर गौर फरमाना चाहिए। इस तरह की डिजाइन कम समय में लग जाती है और हाथों पर बहुत ज्‍यादा खूबसूरत भी लगती है। इस तरह की मेहंदी आर्ट में आप चांद के साथ सितारों की डिजाइंस भी बना सकती हैं। रचने के बाद इस तरह की मेहंदी डिजाइंस बहुत ही खूबसूरत लगती हैं।
Chand Ramadan Mehndi Designs For Kids

Chand Ramadan Mehndi Designs For Kids

3) चांद बेल मेहंदी डिजाइंस

इस तरह की मेहंदी के लिए आप चेन स्टाइल में डिजाइन बनाएं और उसमें चांद और सितारे बनाकर मेहंदी को सजाएं। यह बहुत ही आसान मेहंदी डिजाइन है। इस तरह की मेहंदी डिजाइन को आप छोटे हाथों पर लगाएंगी, तो वह बड़े नजर आएंगे। आप इस तरह की बेल को हाथों के फ्रंट और बैक दोनों में लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन को लगाने में समय भी कम लगता है और रचने के बाद यह बहुत ज्यादा खूबसूरत लगती है। अगर आप चाहें तो उर्दू भाषा में अपनी मेहंदी में कुछ लिख भी सकती हैं।
Simple And Easy Chand Mehndi Designs

Simple And Easy Chand Mehndi Designs

4) वेस्‍टर्न चांद मेहंदी डिजाइंस

मेहंदी को ट्रेडिशनल के साथ-साथ वेस्‍टर्न टच भी देना है, तो आपको एक बाद इस तस्‍वीर को देखना चाहिए। इस तरह की मेहंदी डिजाइन में आप हथेली के बीच में एक गोल फूलों की बेल बनाएं और उसमें उर्दू में कोई अच्छी सी आयत लिख सकती हैं। इसके साथ ही आप उंगलियों में चांद की खूबसूरत चेन डिजाइन लगा सकती हैं। यह मेहंदी हाथों के फ्रंट और बैक दोनों पर अच्‍छी लगेगी और रचने के बाद तो सभी आपकी इस मेहंदी डिजाइन की तारीफ करेंगे।
Western Mehndi Designs For Ramadan 2024

Western Mehndi Designs For Ramadan 2024

5) हैवी चांद मेहंदी डिजाइंस

अगर आप हाथों के लिए हैवी चांद मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, तो आपको एक बार ऊपर दिखाई गई तस्वीर पर गौर फरमाना चाहिए। इस तस्‍वीर में आपको चांद और सितारों के अलावा फूल की बेल और कैरियां भी साथ में देखने को मिल रही होंगी। अगर आपके हाथ हैवी हैं, तो इस तरह की डिजाइंस आपके हाथों पर ज्‍यादा अच्‍छी दिखेंगी। आपको बता दें कि आप इस डिजाइन को बोल्‍ड अंदाज में भी लगा सकती हैं और महीन डिजाइन भी बना सकती हैं। चांद और सितारों के साथ ही आप इस मेहंदी डिजाइन में लालटेन भी बना सकती हैं।
Heavy Chand Mehndi Designs Front Hand

Heavy Chand Mehndi Designs Front Hand

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article