लाइफस्टाइल

Ram Sita Photo Mehndi: 22 जनवरी को हाथों में रचाएं खास राम नाम की मेहंदी, देखें राम मंदिर मेहंदी डिजाइन्स

Ram Sita Photo Mehndi designs (राम मंदिर अयोध्या मेहंदी डिजाइन्स): 22 तारीख को राम सीता के अयोध्या आगमन की खुशी में चार चांद लगाने के लिए घर के साथ साथ प्रभु के लिए हाथों में शगुन की मेहंदी लगाना तो बनता है। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए यहां देखें राम मंदिर मेहंदी डिजाइन्स, राम सीता फोटो, मेहंदी डिजाइन लेटेस्ट।

Image

Ram Sita photo: Ayodhya Ram mandir Ram Sita mehndi designs

Ram Sita Photo Mehndi designs (राम मंदिर अयोध्या मेहंदी डिजाइन्स): राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार देश तो दुनिया भर के सनातनी राम भक्त बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। 22 जनवरी को देश में फिर दिवाली सा जश्न होगा और इस जश्न में अगर आप भी चार चांद लगाना चाहते हैं। तो अपने घर आंगन के साथ साथ राम लला के लिए अपना साज शृंगार करना तो शगुन की मेहंदी लगाना भी बनता है। यहां देखें राम मंदिर अयोध्या के लिए मेहंदी डिजाइन्स, राम सीता फोटो मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन्स, राम जी की मेहंदी फॉर बिगिनर्स।

राम सीता फोटो मेहंदी, Ram Sita Photo Mehndi designs

Ram Mandir Ayodhya

Ram Mandir Ayodhya

राम सीता को समर्पित मेहंदी रचानी है तो गोरे गोरे हाथों में ये प्यारी सी सिया राम के फोटो की मेहंदी बनाना एकदम ही बेस्ट है। राम जी के अयोध्या आगमन पर ऐसी सिंपल और बहुत ही सुंदर लुक वाली मेहंदी बना सकते हैं।

Ram Sita Photo Mehndi

Ram Sita Photo Mehndi

दुल्हन वाली खास मेहंदी में भी राम जी की छवि ऐसे बनाएंगे तो बहुत प्यारा लगेगा। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर प्रभु श्री राम और माता का मिलन अपने आप में ही बेहद खूबसूरत दृश्य है। आप सिंपल तरीके से हथेली में भी सिर्फ राम जी का धनुष धारण की हुई मेहंदी डिजाइन बना सकते हैं।

Ram Sita Mehndi designs

Ram Sita Mehndi designs

राम सीता की जोड़ी से प्यारी बेशक ही कोई और जोड़ी नहीं, राम मंदिर के उद्घाटन की पावन बेला पर हाथों में राम नाम की ये बारीक वर्क की मेहंदी काफी जचेगी। आप उंगलियों पर भी चैक्स वाली टिप्स लगा सकते हैं।

Dulhan mehndi designs

Dulhan mehndi designs

राम मंदिर में एक बार फिर राम सीता और लक्ष्मण के विराजने की बेला आ गई है, ऐसे में प्रभु को समर्पित ये सुंदर सी मेहंदी आपके हाथों में खूब जचेगी। अगर आप 22 जनवरी को मेहंदी लगवाना चाहती है, तो ये वाला डिजाइन जरूर लगवाएं ऐसा लगेगा मानो भगवान आपके आस पास ही हैं।

Ram mandir pran pratishtha

Ram mandir pran pratishtha

भरवा स्टाइल की ये जय श्री राम का नारा लगाती मेहंदी का डिजाइन भी खूब सुंदर लगेगा। आप एक हथेली में राम सीता की दिव्य छवि तो दूसरी में हाथी, कमल फूल, बेल या फिर राम मंदिर का ढांचा भी बना सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article